Aaj ka Mausam 20 Dec: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, घना कोहरा छाने की वजह से धूप का असर भी कम होने लगा है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है। अब मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।
20 से 22 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में कोहरा, प्रदूषण और धुंध का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम..
Aaj ka Mausam 20 Dec: Delhi Weather

दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहरा छाया रहा जिससे यातायात सेवा की रफ्तार कम हो गई है, हवाईअड़्डों पर उड़ानें रद्द हो गई और सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही है। घने कोहरे के साथ ही सुबह लगभग 7 बजे AQI 380 था, कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब हो गया है। सराय काले खान में एक्यूआई 428, अक्षरधाम में 420, अन्य प्रदूषण हॉटस्पॉट में आनंद विहार (428), अशोक विहार (407) और आईटीओ क्षेत्र (429) शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में जहरीले स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से है।
CPCB के अनुसार इलाके का AQI ‘408’ है, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। pic.twitter.com/eTVXgtai4X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है और कई जिलों में ऑरेज अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, शाहजहांपुर, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, आगरा समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं निचले क्षेत्रों में कोहरे और गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया । वहीं कुछ क्षेत्रों में कुहासा और बादल छाए रहने की संभावना है।
ALSO READ: दिल्ली NCR में धुंध और ठंड का डबल अटैक! पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट


Download Android App
Download iOS App




