Match के बाद Hardik का ये ख़ास Gesture Camera में कैद, Video हुआ जमकर Viral

Summary :

Hardik Pandya Sweet Gesture: अहमदाबाद में खेले गए India और South Africa के पांचवें टी20 मैच में Hardik Pandya ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, अपने Behaviour से भी सबका दिल जीत लिया। मैच की शुरुआत में ही Hardik जब बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेला। वह गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर नहीं गई, बल्कि बाउंड्री के पास खड़े एक कैमरामैन को लग गई। छक्का इतना तेज था कि खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। Cameraman को तुरंत मेडिकल मदद दी गई। अच्छी बात यह रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और…

Hardik Pandya Sweet Gesture: अहमदाबाद में खेले गए India और South Africa के पांचवें टी20 मैच में Hardik Pandya ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, अपने Behaviour से भी सबका दिल जीत लिया। मैच की शुरुआत में ही Hardik जब बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेला। वह गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर नहीं गई, बल्कि बाउंड्री के पास खड़े एक कैमरामैन को लग गई। छक्का इतना तेज था कि खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

Cameraman को तुरंत मेडिकल मदद दी गई। अच्छी बात यह रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और थोड़ी देर बाद वह फिर से अपने काम पर लौट आए। उस वक्त सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी ड्रेसिंग रूम में चले गए, लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो हुआ, उसने सभी का ध्यान खींच लिया।

Hardik Pandya Sweet Gesture: Cameraman से खुद मिलने गए Hardik

Hardik Pandya Sweet Gesture
Hardik Pandya Sweet Gesture

मैच के बाद Hardik Pandya खुद उस कैमरामैन के पास गए। उन्होंने पहले हालचाल पूछा, फिर उन्हें गले लगाया। हार्दिक ने उनके कंधे पर आइस पैक भी लगाया ताकि दर्द कम हो सके। यह छोटा सा लेकिन बहुत ही खास पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने हार्दिक की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ अच्छे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं।

Hardik Pandya Sweet Gesture: धमाकेदार जीत के साथ भारत ने जीती सीरीज

IND VS SA
IND VS SA

इस मैच में भारत का प्रदर्शन भी शानदार रहा। Hardik ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और 73 रन बनाए। दोनों की पारी की वजह से भारत ने 20 ओवर में 231 रन बना दिए, जो टी20 मैच में एक बड़ा स्कोर माना जाता है।

गेंदबाजी में Varun Chakaravarthy ने कमाल किया और चार विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत तो कर पाई, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरते चले गए। क्विंटन डी कॉक ने जरूर 65 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाए।

Varun Chakaravarthy
Varun Chakaravarthy

अर्शदीप सिंह को पावरप्ले में कुछ महंगे रन जरूर पड़े, लेकिन जसप्रीत बुमराह को बाद के ओवरों के लिए बचाकर रखना भारत के लिए सही फैसला साबित हुआ। साउथ अफ्रीका की टीम 201 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच 30 रनों से जीत लिया।इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।

Also Read: Sourav Ganguly ने Football Fan Club Official पर लगाया 50 करोड़ का Defamation Case

Anjali Maikhuri