नए युद्ध की आहट! अमेरिका ने सीरिया में किया भीषण हवाई हमला, ISIS के 70 ठिकाने किए तबाह

Summary :

US Strikes Syria:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि सीरिया में आईएसआईएस द्वारा दो अमेरिकियों की हत्या के जवाब में, अमेरिका ने उस देश पर हमला करके जवाबी कार्रवाई की। अमेरिकी सेना ने सीरिया में आईएसआईएस लड़ाकों, बुनियादी ढांचे और हथियार ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया है। यह कार्रवाई 13 दिसंबर को सीरिया के पल्मायरा में अमेरिकी सेना पर हुए हमले के सीधे जवाब में की गई है। अमेरिका ने कहा कि यह किसी युद्ध की शुरुआत नहीं है, यह प्रतिशोध की घोषणा है। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका अपने…

US Strikes Syria:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि सीरिया में आईएसआईएस द्वारा दो अमेरिकियों की हत्या के जवाब में, अमेरिका ने उस देश पर हमला करके जवाबी कार्रवाई की। अमेरिकी सेना ने सीरिया में आईएसआईएस लड़ाकों, बुनियादी ढांचे और हथियार ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया है। यह कार्रवाई 13 दिसंबर को सीरिया के पल्मायरा में अमेरिकी सेना पर हुए हमले के सीधे जवाब में की गई है। अमेरिका ने कहा कि यह किसी युद्ध की शुरुआत नहीं है, यह प्रतिशोध की घोषणा है। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका अपने लोगों की रक्षा करने में कभी संकोच नहीं करेगा और कभी पीछे नहीं हटेगा।

US Strikes Syria

US Strikes Syria
US Strikes Syria

ऑपरेशन हॉकआई को शुरू किया गया है क्योंकि मारे गए दो अमेरिकी सैनिक आयोवा राज्य के हॉकआई स्टेट से थे। एक अधिकारी ने बताया कि इन हमलों में दर्जनों ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया गया जिन्हें सेना ने आईएसआईएस से जोड़ा था जिनमें सीरिया भर में बुनियादी ढांचा और हथियार भंडारण स्थल शामिल थे। सीरिया में शहीद हुए दो अमेरिकी सैनिकों की पहचान इस सप्ताह सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस टोवर (25 वर्ष, डेस मोइन्स, आयोवा निवासी) और सार्जेंट विलियम नथानिएल हॉवर्ड (29) वर्ष, मार्शलटाउन, आयोवा निवासी) के रूप में हुई है।

अमेरिकी सेना ने बताया कि सीरिया के पल्मायरा में शत्रु बलों से मुठभेड़ के दौरान दोनों शहीद हो गए। दोनों सैनिक आयोवा नेशनल गार्ड के प्रथम स्क्वाडून, 113वें कैवलरी रेजिमेंट, द्वितीय इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम, 34वीं इन्फैंट्री डिवीजन में तैनात थे।

Operation Hawkeye Strike

US Strikes Syria
US Strikes Syria

2 सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए अमेरिकी सैनिकों ने ISIS के ठिकानो को निशाना बनाया है। बता दें कि लगभग 70 ठिकानों को हवाई हमले में उड़ा दिया है जिसमें ISIS के लड़ाके, हथियारों का जखीरा शामिल है। ऑपरेशन हॉकआई में अपाचे हेलीकॉप्टर, HIMARS रॉकेट सिस्टम, A-10 फाइटर जेट, F-15 लड़ाकू विमानों की मदद से ठिकानों को तबाह कर दिया है।

ALSO READ: हिंदू युवक को पेड़ से बांधा, जमकर पीटा और लगा दी आग, बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का रूह कंपा देने वाला मंजर आया सामने

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।