Bangladesh Mob Lynching: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है, कट्टरपंथियों का हीरो और भारती विरोधी उस्मान हादी को गोली से भूनने के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए है। हिंसा की आड़ में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, महिलाओं के हिजाब ना पहनने पर मारपीट और छेड़छाड़ की वीडियो ने दिल दहला दिया है।
इसी बीच कट्टरपंथियों का एक और खौफनाक मंजर सामने आया है जहां भीड़ ने कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले हिंदू युवक को जमकर पीटा और पेड़ से लटका दिया, हत्या करने के बाद युवक को आग के हवाले कर दिया। इस खौफनाक मंजर से कट्टरपंथियों का असली चेहरा सामना आ रहा है। जानते है कि क्यों की हिंसा की आग में बांग्लादेश जल रहा है।
Bangladesh Mob Lynching

बांग्लादेश में हिंसक भीड़ ने आगजनी, तोड़फोड़ की है। साथ ही मैमनसिंह जिले में भीड़ ने हिंदू युवक को आग के हवाले कर दिया, इस युवक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। बता दें कि दीपू चंद्र बांग्लादेश में दुबालिया पारा इलाके में किराए के कमरे में रहता था और कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। हिंसक भीड़ ने मारपीट, पेड़ से लटकाने के बाद युवक पर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस युवक ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी है।

🚨Horrific Lynching in Bangladesh:
A Hindu youth, Dipu Chandra Das, was lynched in public tonight on the highway in Dubaliapara, Bhaluka Upazila of Mymensingh, over alleged religious insult.😢 #Dhaka #Bangladesh #Bhaluka #DhakaUniversity pic.twitter.com/CTQ50oo7hh
— Fauzii (@fauzdar15) December 18, 2025
Osman Hadi News

शरीफ उस्मान हादी को ढाका में गोली मारी गई थी। 12 दिसंबर को हादी बैटरी रिक्शा में तभी बंदूकधारियों ने इसे गोलियों से भून दिया और उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया गया, लेकिन वहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ढाका में प्रोथोम आलो और डेली स्टार के दफ्तरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इन घटनाओं के बाद कई भारतीय दूतावासों पर हमला हुआ और प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारे लगाए। चटगांव में भारतीय उच्चायोग पर पत्थरबाजी की गई, और आवामी लीग के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
ALSO READ: तोड़फोड़, मारपीट, न्यूज़ चैनल फूंका… कौन था उस्मान हादी? जिसकी मौत के बाद जल उठा बांग्लादेश


Download Android App
Download iOS App




