Mrs Deshpande Series Review: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है और रिलीज़ होते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब तक ज़्यादातर पॉजिटिव और ग्रेसफुल किरदारों में नजर आने वाली माधुरी इस बार बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई दे रही हैं। सीरीज में उन्होंने एक ग्रे शेड से भरा किरदार निभाया है, जिसे देख दर्शक हैरान और इम्प्रेस हैं।
Mrs Deshpande Series Review: माधुरी दीक्षित का बदला अंदाज़

बता दें, ‘मिसेज देशपांडे’ में माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के सबसे अलग और चैलेंजिंग किरदारों में से एक को पर्दे पर उतारा है। उनका किरदार न पूरी तरह से अच्छा है और न ही पूरी तरह से बुरा बल्कि परिस्थितियों और सोच के बीच झूलता हुआ एक काम्प्लेक्स चैरेक्टर है। यही वजह है कि दर्शकों को उनका यह रोल काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार माधुरी की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं और इसे माधुरी के करियर का एक अहम पड़ाव बता रहे हैं।
90 के दशक में अपनी मुस्कान और डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली माधुरी इस सीरीज में सीरियस मिस्टीरियस और कहीं-कहीं डराने वाले अंदाज़ में नजर आती हैं। ‘मिसेज देशपांडे’ बनकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उम्र और इमेज से परे जाकर वह आज भी नए एक्सपेरिमेंटस करने से नहीं डरतीं।
Mrs Deshpande Cast: सीरीज की दमदार स्टारकास्ट

हालांकि इस वेब सीरीज की जान माधुरी दीक्षित ही हैं, लेकिन उनके साथ कई और कलाकारों ने भी कहानी को मजबूती दी है। बता दें, इस सीरीज में प्रियांशु चटर्जी, सिद्धार्थ चंदेकर, केविन डेव और अर्जुन पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इन सभी किरदारों की कहानी किसी न किसी रूप में मिसेज देशपांडे के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रियांशु चटर्जी अपने सधे हुए अभिनय से सीरीज में गहराई लाते हैं, वहीं सिद्धार्थ चंदेकर और केविन डेव कहानी के सस्पेंस को आगे बढ़ाते नजर आते हैं। अर्जुन पांडे का किरदार भी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में अहम भूमिका निभाता है। सभी कलाकारों की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस ने सीरीज को एक मजबूत थ्रिलर बना दिया है।
नागेश कुकुनूर का निर्देशन

इस वेब सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है, जो अपनी अलग सोच और सेंसिटिविट कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। ‘मिसेज देशपांडे’ में उन्होंने सस्पेंस, इमोशन्स और साइकोलॉजिकल ड्रामा को बखूबी मिलाया है। यही वजह है कि यह सीरीज रिलीज़ के बाद गूगल ट्रेंड्स में भी जगह बनाने में कामयाब रही है।
Mrs Deshpande Madhuri: ट्विस्ट और सस्पेंस

‘मिसेज देशपांडे’ के कुल 6 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स हैं, जो दर्शकों को चौंका देते हैं। मेकर्स ने कहानी को इस तरह बुना है कि हर एपिसोड के अंत में सस्पेंस बढ़ता जाता है, जिससे दर्शक अगला एपिसोड देखने से खुद को रोक नहीं पाते। वहीं सीरीज के ऐलान के बाद से ही इसका क्रेज़ देखने को मिल रहा था।
कैसा रहा रिस्पांस

यही वहज है कि जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होने के बाद से ‘मिसेज देशपांडे’ को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। दर्शक खास तौर पर माधुरी दीक्षित के बदले हुए अंदाज़ और कहानी की पकड़ की तारीफ कर रहे हैं। कुल मिलाकर, ‘मिसेज देशपांडे’ एक ऐसी थ्रिलर सीरीज बनकर उभरी है, जो सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




