दिल्ली NCR में धुंध और ठंड का डबल अटैक! पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

Summary :

Aaj ka Mausam 19 Dec: देशभर में मौसम ने करवट बदल ली है, ठंड अपना जोर दिखाने लगी है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है। अब मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर पहाड़ों और मैदानी इलाकों के मौसम पर पड़ेगा। 20 से 22 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने…

Aaj ka Mausam 19 Dec: देशभर में मौसम ने करवट बदल ली है, ठंड अपना जोर दिखाने लगी है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है। अब मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर पहाड़ों और मैदानी इलाकों के मौसम पर पड़ेगा। 20 से 22 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 19 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 23°C 07°C
भोपाल 25°C 09°C
चेन्नई 28°C 22°C
लखनऊ 22°C 10°C
पटना 23°C 13°C
नैनीताल 19°C 06°C
रांची 22°C 09°C
जयपुर 27°C 11°C
मुंबई 30°C 23°C
मनाली 08°C -05°C
कोलकाता 27°C 18°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 19 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में आज 19 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और पूरे NCR क्षेत्र में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। दिल्ली के 15 इलाकों में AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें एक जगह पर हवा की क्वॉलिटी खराब श्रेणी में रही, जबकि बाकी सभी जगहों पर हालात बेहद खराब बने रहे।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 19 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार है। करीब 40 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। बारिश के बाद ठंडी हवाएं ठिठुरन और बढ़ाएंगी।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 19 Dec
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में लोग ठंड की मार झेल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं निचले क्षेत्रों में कोहरे और गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आज नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली! इन तीन राज्यों में बारिश की संभावना; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।