Stock Market Today 19 Dec: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन के संकेतों को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार आज हरे निशान में खुला। सुबह करीब 10 बजे शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 84,990 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी इंडेक्स में भी 142 अंकों या 0.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 25,960.00 पर कारोबार कर रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि तत्काल प्रतिरोध 25,900-26,000 पर है, जबकि प्रमुख समर्थन 25,700 और 25,600 पर देखे जा रहे हैं। इस बीच, कई महत्वपूर्ण वैश्विक और घरेलू कारकों को देखते हुए निवेशक सतर्क बने हुए हैं। विस्तार से जानते है कि शेयर बाजार में आज भारी उछाल क्यों आया है।
Top Gainers and Losers Share

कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा गया। टीएमपीवी, इटरनल, इंफोसिस, पावर ग्रिड, बीईएल, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई और ये सेंसेक्स पर टॉप प्रदर्शन करने वाले शेयरों के रूप में सामने आए है। दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार के दौरान ICICI बैंक और भारती एयरटेल ही ऐसे शेयर थे जिनमें गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market Today 19 Dec
क्षेत्रीय स्तर पर, सभी सूचकांकों में तेजी देखी गई। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की, जिसमें 1.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसके बाद निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी करीब 0.5 से 0.57 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Bank of Japan Raises Interest Rates

बैंक ऑफ जापान (बीओजे) द्वारा ब्याज दरों को 30 वर्षों में उच्चतम स्तर पर बढ़ाने के बाद एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बैंक ऑफ जापान ने अपनी नीतिगत दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि करके इसे 0.75 प्रतिशत कर दिया है, जो जापान की लंबे समय से चली आ रही अति-उदार मौद्रिक नीति में एक बड़ा बदलाव है।
ALSO READ: शेयर बाजार खुलते ही ऑटो, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में बड़ी गिरावट! जानें क्या है वजह?


Download Android App
Download iOS App




