घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली! इन तीन राज्यों में बारिश की संभावना; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj ka Mausam 18 Dec: दिसंबर में मौसम अपना रुख तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले वीकेंड की दो तारीखों 21 और 22 दिसंबर को ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि खराब वायु…

Aaj ka Mausam 18 Dec: दिसंबर में मौसम अपना रुख तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले वीकेंड की दो तारीखों 21 और 22 दिसंबर को ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि खराब वायु गुणवत्ता ने भी लोगो की परेशानी को बढ़ा रखा है। आइए जानते देश के विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 18 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 24°C 08°C
मुंबई 31°C 23°C
कोलकाता 27°C 18°C
चेन्नई 28°C 22°C
लखनऊ 23°C 10°C
पटना 24°C 13°C
रांची 22°C 09°C
जयपुर 27°C 12°C
भोपाल 26°C 09°C
मनाली 07°C -05°C
नैनीताल 19°C 07°C

Delhi Weather: कोहरे में लिपटी दिल्ली

Aaj ka Mausam 18 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में आज और कल सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में AQI करीब 400 के पार बना हुआ है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। पूर्वनुमान के अनुसार अगले चार पांच दिनों में हवाएं कमजोर पड़ेंगी और प्रदूषण गंभीर हो सकता है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में शीतलहर का प्रकोप

Aaj ka Mausam 18 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 18 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, बरेली और मुजफ्फरनगर में सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम होगी।

Heavy Rain Alert: इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam 18 Dec
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना भी है। MD ने चेतावनी दी है कि ठंड, कोहरा और बारिश के दौरान यात्रा और ड्राइविंग के समय विशेष सावधानी बरतें। इस बारिश से आसपास के राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंडी हवाओं का कहर! उत्तर भारत में भीषण ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।