दिल्ली में ठंडी हवाओं का कहर! उत्तर भारत में भीषण ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 17 Dec: दिसंबर में देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत समेत कई क्षेत्रों में भीषण ठंड, घना कोहरा और कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 से 20 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में 17 से 21 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में आज ठंड का एहसास थोड़ा बढ़ गया है। सुबह के समय सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन का एहसास हुआ।…

Aaj ka Mausam 17 Dec: दिसंबर में देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत समेत कई क्षेत्रों में भीषण ठंड, घना कोहरा और कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 से 20 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में 17 से 21 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में आज ठंड का एहसास थोड़ा बढ़ गया है। सुबह के समय सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन का एहसास हुआ। हालांकि हवाओं की रफ्तार बढ़ने से धुंध और कोहरे का असर भी कम हुआ है। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा है मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 17 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 25°C 08°C
लखनऊ 24°C 11°C
शिमला 21°C 06°C
रांची 22°C 08°C
पटना 24°C 13°C
चेन्नई 28°C 23°C
मुंबई 31°C 24°C
जयपुर 27°C 11°C
कोलकाता 26°C 17°C
मनाली 09°C -06°C
भोपाल 26°C 10°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 17 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ाया है, लेकिन अब कोहरा और प्रदूषण चिंता बढ़ा रहा है। 17-18 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री और अधिकतम 23–25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें, तो वो गंभी श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 17 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश के करीब 38 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बुधवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर और गोंडा जिले में घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रहेगी। पछुआ हवाओं के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान कई जगह 6-7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 17 Dec
Bihar Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 17 दिसंबर को पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, कटिहार और अररिया सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मुजफ्फरपुर, वैशाली और गोपालगंज में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड और कोहरे की मार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।