Aaj ka Mausam 16 Dec: देश भर में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत का घने कोहरे का प्रकोप जारी है और कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। जिसके कारण सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर को देश के चार राज्यों- तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा हिमाचल में आज मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर में बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में न्यूनतम पारा 5 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं AQI लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 16 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 24°C | 09°C |
| मुंबई | 31°C | 24°C |
| जयपुर | 26°C | 12°C |
| चेन्नई | 27°C | 25°C |
| शिमला | 22°C | 06°C |
| पटना | 25°C | 14°C |
| भोपाल | 25°C | 09°C |
| कोलकाता | 26°C | 17°C |
| मनाली | 07°C | -09°C |
| लखनऊ | 24°C | 11°C |
| रांची | 24°C | 09°C |
Delhi Weather

दिल्ली में आज यानी 16 दिसंबर को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदूषण के साथ-साथ घने कोहरे ने भी एनसीआर को जकड़ कर रखा है। प्रदूषण में बीते दिन के मुकाबले कुछ गिरावट जरूर आई है, लेकिन अब भी AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आज सुबह दिल्ली के इंडिया गेट के पास प्रदूषण का स्तर 380 बताया जा रहा है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को घने कोहर के साथ ठंड शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम पूरी तरह से शुष्क रह सकता है। इस दौरान मेरठ, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर, शामली, बागपत, मुजफ्फर नगर, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है।
Bihar Weather

बिहार के अलग-अलग भागों में चार दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने रहने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और शाम ठंड का प्रभाव ज्यादा है। वहीं गया, दरभंगा, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज, औरंगाबाद, सहरसा और राजगीर समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, खासकर ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी बहुत कम रह सकती है।


Download Android App
Download iOS App



