कोहरे में डूबी दिल्ली! उत्तर प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट; जानें अपने शहर का ताजा मौसम अपडेट

Aaj ka Mausam 15 Dec

Aaj ka Mausam 15 Dec: दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है और अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर दक्षिण के कुछ आंतरिक हिस्सों तक तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है।

वहीं दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखा। जिस वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई और वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आइये जानते हैं आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 15 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 26°C 09°C
चेन्नई 28°C 22°C
श्रीनगर 13°C 02°C
भोपाल 24°C 09°C
मुंबई 30°C 24°C
रांची 23°C 09°C
जयपुर 26°C 12°C
कोलकाता 27°C 17°C
शिमला 23°C 06°C
पटना 25°C 14°C
लखनऊ 25°C 11°C

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 15 Dec
Delhi Weather (Image- Social Media)

देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंड के साथ प्रदूषण का डबल अटैक हो रहा है। पिछले दो दिनों से दिल्ली धुंध की घनी चादर में लिपटी हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखी गई थी, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 72 घंटों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली वालों को चुभने वाली ठंड का एहसास होने लगा है।
आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों का AQI 500 के आसपास दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। IMD ने सोमवार के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें निवासियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 15 Dec
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में भी कोहरे और ठंड का सिलसिला जारी है। आज प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। मेरठ (6.9°C) और कानपुर (7.4°C) राज्य के सबसे ठंडे शहरों में शुमार हैं। मौसम विभाग की मानें तो कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 15 Dec
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में ठंड का सितम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भयंकर ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाये रहने से दिन में ठिठुरन बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: धुंध में लिपटी दिल्ली! ठंड और प्रदूषण का खतरा बढ़ा, 16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट; जानें अपने यहां का वेदर अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।