Baghpat Accident News: बागपत-मेरठ हाइवे क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में गिर गई। बता दें कि में कार 40 फीट गहरी खाई में कार गिरने से कांस्टेबल की मौत हो गई और यह खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। देर शाम शव गांव में पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। गांव गंगहारी निवासी चौधरी गंभीर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र राहुल चौधरी जनपद बागपत के सिंघावली अहीर थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।
Baghpat Accident News

वह पत्नी और बच्चों के साथ मेरठ में रह रहा था। देर रात मेरठ के जानी थाना क्षेत्र से लौटते समय अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी थी। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे हिंडन नदी में गिर गई थी। जिसमें कांस्टेबल राहुल चौधरी समेत दो की मौत हो गई थी। देर शाम बागपत पुलिस लाइन में सलामी के बाद शव गांव लाया जा सका। शव गांव में आने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर मृतक के आवास पर पहुंचे
Baghpat News

सिपाही के अंतिम दर्शन कर परिजनों को ढांडस बंधाया। मां कमलेश देवी, पत्नी छवि, बहनें राखी ओर रानी का रोते रोते बुरा हाल था। जबकि मां पुत्र को निहारते हुए बार बार बेहोश हो रही थी। औरंगाबाद पुलिस ने मृतक के शव पर पुष्प चक्र अर्पित किए। बाद में शवयात्रा निकाली गई। मुखाग्नि बड़े बेटे कन्नू ने दी।मृतक ने अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गए है।
ALSO READ: बागपत में 80 लाख की सड़क तीन दिन में उखड़ी, सभासदो ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


Download Android App
Download iOS App




