Jammu and Kashmir: बारामूला में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, नशीले पदार्थ और नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Summary :

Jammu and Kashmir: नशे के खिलाफ अभियान चला रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बारामूला में नशीले पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत वागूरा पुलिस चौकी के सब-इंस्पेक्टर समीर अहमद के नेतृत्व में पुलिस दल ने मंगलवार की रात करीब 11:45 बजे मंगम वागूरा क्रॉसिंग पर नाका लगाया। जांच के दौरान पुलिस दल को देखते ही दो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। Baramulla Police: आरोपियों के खिलाफ…

Jammu and Kashmir: नशे के खिलाफ अभियान चला रही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बारामूला में नशीले पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत वागूरा पुलिस चौकी के सब-इंस्पेक्टर समीर अहमद के नेतृत्व में पुलिस दल ने मंगलवार की रात करीब 11:45 बजे मंगम वागूरा क्रॉसिंग पर नाका लगाया। जांच के दौरान पुलिस दल को देखते ही दो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

Baramulla Police: आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

दोनों आरोपियों की पहचान कलंतरा बाला निवासी अब्दुल कयूम लोन और शेखपोरा क्रेरी निवासी सूरज अहमद शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाशी लेने पर 8 ग्राम और 2 ग्राम नशीले पदार्थ (हेरोइन जैसे पदार्थ) के साथ-साथ क्रमशः 22,500 रुपए और 500 रुपए नकद बरामद किए गए। इस संबंध में क्रेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

Baramulla Police
Baramulla Police

Jammu and Kashmir: गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के समर्थन तंत्र को खत्म करने के लिए आतंकवादियों, उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू), और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा बलों की निगरानी में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले, ड्रग पेडलर और हवाला रैकेट में शामिल लोग भी हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इन गैरकानूनी गतिविधियों से प्राप्त धन का इस्तेमाल अंततः जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: आतंक और तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन

अदालती आदेशों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी और गैरकानूनी वित्तीय गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर रही है। यह कार्रवाई ऐसी गतिविधियों को हतोत्साहित करने और समाज को नशीले पदार्थों के खतरे से मुक्त करने के लिए दंड के रूप में की जा रही है। जहां पुलिस और सुरक्षा बल भीतरी इलाकों में ये अभियान चला रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर की सीमा पर सेना और बीएसएफ द्वारा घुसपैठ, निकासी, नशीले पदार्थों की तस्करी और सीमा पार से शुरू की जाने वाली ड्रोन गतिविधियों से सुरक्षा की जा रही है।

Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir

ALSO READ: Mathura Accident: मथुरा-यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई, पीएम ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

Rahul Kumar Rawat