Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को हुए भीषण हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 13 से बढ़कर 18 हो गया है। मथुरा के मुख्य चिकित्साधिकारी राधा बल्लभ ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए थे, जिससे बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे 127 मील के पत्थर पर आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकरा गए, जिस कारण उनमें आग लग गई। इस हादसे में चार की मौत हो गई।

Mathura Accident: घायलों का इलाज जारी
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नियंत्रण में लेकर उन्हें साइड में किया गया और करीब 25 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पीएम मोदी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहले एक दुर्घटना हुई, जिसके बाद तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह हादसे के वक्त सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज के साथ आग फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
The loss of lives due to a mishap on the Yamuna Expressway in Mathura, Uttar Pradesh, is extremely painful. My thoughts are with those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of those injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the…
— PMO India (@PMOIndia) December 16, 2025
Mathura Yamuna Expressway Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में लोगों की जान जाने का दुख बहुत ज्यादा है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

ALSO READ: IPL Auction 2026: आईपीएल ऑक्शन में खर्च हुए 215.45 करोड़ रुपये, देखें सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




