Gold Silver Rate Today 23 Dec: एक सप्ताह बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगाी लेकिन दिसंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के महीने में सोने के तेवर गर्म नजर आए है वहीं चांदी ने भी तेजी से छलांग लगाई है, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है। आज 23 दिसंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल किया गया है।
पिछले 7 दिनों से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में भारी उथल-पुथल देखा गया। राजधानी दिल्ली में, 24-कैरेट सोने की कीमत ऑल टाईम हाई तक पहुंच गई है। एक सप्ताह में चांदी 16000 रुपये चढ़ी है। आज 23 दिसंबर को सोने का ₹1,36,310 प्रति दस ग्राम है और चांदी का भाव ₹2,19,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट और सेफ-हेवन एसेट्स में निवेश की लगातार मांग है।
Gold Rate Today: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

| 24 कैरेट | ₹1,36,310 |
| 22 कैरेट | ₹1,24,960 |
| 18 कैरेट | ₹1,02,270 |
| चांदी | ₹2,19,100 |
24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

| शहर | 24 कैरट सोना (आज) | 22 कैरट सोना (आज) | 18 कैरट सोना (आज) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹1,36,310 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
| जयपुर | ₹1,36,310 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
| दिल्ली | ₹1,36,310 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
| पटना | ₹1,36,210 | ₹1,24,860 | ₹1,02,170 |
| मुंबई | ₹1,36,160 | ₹1,24,810 | ₹1,02,120 |
| अहमदाबाद | ₹1,36,210 | ₹1,24,860 | ₹1,02,170 |
| पुणे | ₹1,36,160 | ₹1,24,810 | ₹1,02,120 |
| कोलकाता | ₹1,36,160 | ₹1,24,810 | ₹1,02,120 |
| मेरठ | ₹1,36,310 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
| लुधियाना | ₹1,36,310 | ₹1,24,960 | ₹1,02,270 |
Silver Rate Today 23 December: प्रमुख शहरों में आज का भाव

| शहर | Silver Rate |
|---|---|
| लखनऊ | ₹2,19,100 |
| जयपुर | ₹2,19,100 |
| दिल्ली | ₹2,19,100 |
| पटना | ₹2,19,100 |
| मुंबई | ₹2,19,100 |
| अहमदाबाद | ₹2,19,100 |
| पुणे | ₹2,19,100 |
| कोलकाता | ₹2,19,100 |
| मेरठ | ₹2,19,100 |
| लुधियाना | ₹2,19,100 |
Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से सोने की खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ में मजबूत निवेश ने इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दिया। घरेलू सोने की कीमतों में इस साल अब तक 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों में इस साल अब तक लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Gold Silver Rate Today 23 Dec: कैसे पता करें लेटेस्ट रेट?

ध्यान रखें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप अपने मोबाइल पर भी सोने का रिटेल प्राइस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। SMS के जरिए आपको सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाती है।
ALSO READ: सोने चांदी के भाव में गिरावट, कीमत फिर भी सातवें आसमान पर, देखें अपने शहर का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




