Aaj ka Mausam 25 Dec: देशभर में मौसम ने एक बार फिर पलटी ली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे जनजीवन और यातायात पर असर पड़ सकता है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और स्मॉग में पहले की तुलना में थोड़ा सुधार हुआ है। इसी वजह से CAQM ने GRAP-4 की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 25 Dec: इन शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 7°C | 19°C |
| जयपुर | 5°C | 20°C |
| लखनऊ | 6°C | 21°C |
| पटना | 8°C | 22°C |
| चंडीगढ़ | 6°C | 20°C |
| भोपाल | 7°C | 22°C |
| मुंबई | 18°C | 30°C |
| कोलकाता | 12°C | 25°C |
| चेन्नई | 21°C | 30°C |
| बेंगलुरु | 14°C | 26°C |
| अहमदाबाद | 10°C | 25°C |
| रांची | 8°C | 23°C |
Delhi Weather

देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 21°C से 23°C और न्यूनतम तापमान 5°C से 7°C के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद शुक्रवार से दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी कुछ दिनों से ठंड में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, घना कोहरा लगातार छा रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 48 घंटों के लिए शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। आज लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, बरेली, रामपुर और पीलीभीत समेत 56 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुष्क मौसम के कारण तापमान बढ़ रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देहरादून और आसपास के मैदानी शहरों के लिए आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और तापमान में भारी गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 22 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी


Download Android App
Download iOS App




