कौन है वो Mystery Girl जिसने तोड़ा Amaal Mallik का दिल, खुद को बताया Single

Summary :

Amaal Mallik Heartbreak: बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोमांटिक और दर्द भरे गाने दिए हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उनके गानों में प्यार, सेप्रेशन्स और इमोशन्स साफ़ नज़र आता है। हालांकि, जिस रोमांस को अमाल अपने गानों के जरिए बखूबी बयां करते हैं, वही रोमांस उनकी पर्सनल लाइफ में अब तक मुकम्मल नहीं हो पाया। Amaal Mallik Heartbreak: मिस्ट्री गर्ल को लेकर किया खुलासा अमाल लंबे समय से सिंगल हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने पर फोकस कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक…

Amaal Mallik Heartbreak: बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोमांटिक और दर्द भरे गाने दिए हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उनके गानों में प्यार, सेप्रेशन्स और इमोशन्स साफ़ नज़र आता है। हालांकि, जिस रोमांस को अमाल अपने गानों के जरिए बखूबी बयां करते हैं, वही रोमांस उनकी पर्सनल लाइफ में अब तक मुकम्मल नहीं हो पाया।

Amaal Mallik Heartbreak: मिस्ट्री गर्ल को लेकर किया खुलासा

Amaal Mallik Heartbreak
Amaal Mallik Heartbreak (Credit: Social Media)

अमाल लंबे समय से सिंगल हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने पर फोकस कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक बार यह ऐसा माना था कि उनकी जिंदगी में एक “मिस्ट्री गर्ल” थी, जिसे वह पसंद करते थे। यह प्यार एकतरफा था और अमाल की ख्वाहिश थी कि वह इसे एक खूबसूरत रिश्ते में बदल सकें। सिंगर ने इस बात का खुलासा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के दौरान सभी घरवालों के सामने किया था। हालांकि, शो के दौरान उनका नाम कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और मालती चाहर के साथ जोड़ा गया, जिससे अमाल काफी नाराज भी नजर आए।

Amaal Mallik Girlfriend: “मैं अब भी सिंगल हूं”

Amaal Mallik Girlfriend
Amaal Mallik Girlfriend (Credit: Social Media)

अब ‘बिग बॉस 19’ के खत्म होने के बाद अमाल मलिक ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि अब उनकी जिंदगी में कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं है। अमाल ने कहा कि वह लड़की अब उनकी जिंदगी से जा चुकी है और वह एक बार फिर अकेले हैं।

Amaal Mallik Girlfriend
Amaal Mallik Girlfriend (Credit: Social Media)

अमाल ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा, “मैं अब भी सिंगल हूं। जो मैंने सोचा था, वह वैसा हो ही नहीं पाया। शो की वजह से मेरी जिंदगी से एक बहुत जरूरी चीज निकल गई। वह रिश्ता पूरी तरह से बन ही नहीं सका और इस सच्चाई का एहसास मुझे कुछ ही दिन पहले हुआ है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे एक्सपीरियंस को लेकर उन्होंने कुछ लिखा है, जो उनके लिए काफी पर्सनल और इमोशनल है।

सिंगर की इमेज पर पड़ा असर

Amaal Mallik Heartbreak
Amaal Mallik Heartbreak (Credit: Social Media)

सिंगर ने यह भी साफ किया कि शो या उसके मेकर्स से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जिस तरह से उनकी इमेज और उनकी जर्नी को लोगों के सामने रखा गया, उससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है। अमाल के मुताबिक, ऑडियंस ने दोस्ती को जबरदस्ती “शिपिंग” बना दिया, इज्जत और अपनापन को डेटिंग का नाम दे दिया और उनकी एक साधारण सी मुस्कान को भी किसी सीक्रेट गर्लफ्रेंड से जोड़कर हेडलाइंस बना दी गईं।

Amaal Mallik Love Life: रिश्ते में आई दरार

Amaal Mallik Love Life
Amaal Mallik Love Life (Credit: Social Media)

अमाल ने अब साफ़-साफ़ कहा है कि “कोई सीक्रेट गर्लफ्रेंड नहीं थी और न ही कभी कोई छिपा हुआ रिलेशनशिप रहा। जो था, वह बस एक बातचीत थी, जो मेरे दिल से शुरू हुई थी।” उन्होंने बताया कि शो में जाने से पहले वह उस मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर पर भी गए थे और दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त थे। हालांकि, शो के दौरान अमाल को लेकर जो बातें लिखी गईं और जिस तरह से उस लड़की का नाम उनकी जिंदगी से जोड़ा गया, उससे उनके रिश्ते में दरार आ गई।


Amaal Mallik Heartbreak

इंटरव्यू के आखिर में अमाल ने कहा कि आज जब भी कोई उनसे उनकी मिस्ट्री गर्ल के बारे में पूछता है, तो वह बस मुस्कुरा देते हैं। उनके शब्दों में, “मैं अपनी जिंदगी में किसी को पहले ही खो चुका हूं।” फिलहाल अमाल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और म्यूजिक के जरिए अपने जज्बातों को लोगों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Lac Ke Kangan Designs: हाथों में सजा लें लाख कंगन के शानदार डिजाइंस, हर कोई होगा पूछेगा- कहाँ से लिए

Yashika Jandwani