टाटा-एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस में लगी भीषण आग, 2 बोगियां जलकर खाक, 1 की मौत

Summary :

Tatanagar-Ernakulam Express Fire: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के एलमंचिलिन शहर के पास टाटा – एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो बोगियों में  भीषणआग लग गई। सुबह तड़के इस हादसे में और आग की लपटों में आने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है। रेलवे अधिकारियों ने आगे बताया कि एक डिब्बा आग की चपेट में आ गया था। लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे यात्रियों को तेजी से बाहर निकालने में मदद मिली। आग लगने के बाद ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल बन…

Tatanagar-Ernakulam Express Fire: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के एलमंचिलिन शहर के पास टाटा – एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो बोगियों में  भीषणआग लग गई। सुबह तड़के इस हादसे में और आग की लपटों में आने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है। रेलवे अधिकारियों ने आगे बताया कि एक डिब्बा आग की चपेट में आ गया था। लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे यात्रियों को तेजी से बाहर निकालने में मदद मिली। आग लगने के बाद ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल बन गया था कई लोगों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई है।

Tatanagar-Ernakulam Express Fire

Tatanagar-Ernakulam Express Fire
Tatanagar-Ernakulam Express Fire

ट्रेन के दो बोगियों में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को एलामंचिली स्टेशन पर रोक दिया था और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक दो बोगियां जलकर खाक हो गई थी। जिसमें 1 यात्री की मौत हो गई और कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचााई है। बताया जा रहा है कि कई यात्री आग की लपटों से झुलस गए है।

Andhra Pradesh Train Fire

Tatanagar-Ernakulam Express Fire
Tatanagar-Ernakulam Express Fire

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे यात्रियों और अधिकारियों दोनों को राहत मिली। मृतक की पहचान विजयवाड़ा निवासी चंद्रशेखर सुंदर (70) के रूप में हुई है, जो बी1 एसी कोच के अंदर फंस गए थे और गंभीर रूप से जलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। ट्रेन अब निर्धारित समय से लगभग चार घंटे देरी से अनाकापल्ली पहुंची।

Train Fire News

Tatanagar-Ernakulam Express Fire
Tatanagar-Ernakulam Express Fire

अनाकापल्ली से ट्रेन के रवाना होने के बाद, नरसिंगबल्ली के पास चिंगारियां और लपटें देखी गईं, जिसका कारण कथित तौर पर बी1 एसी कोच के ब्रेक का अत्यधिक गर्म होना और आग लगना था। अनाकापल्ली, एलामनचिली और नक्कापल्ली से दमकल दल घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक काम किया। आग की लपटों में दोनों डिब्बों के अंदर यात्रियों का सारा सामान आग में पूरी तरह से नष्ट हो गया।

ALSO READ: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला – 2030 तक रेलवे क्षमता दोगुनी करने की योजना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।