Aaj Ka Mausam 07 May 2026: Delhi में फिर से भीषण गर्मी, 13 राज्यों में आंधी-बारिश, 90KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 07 May 2026: मई के महीने में आमतौर पर भीषण गर्मी और लू लोगों को सताती है। लेकिन इस बार मौसम ने अलग ही रूप ले लिया। कहीं तेज आंधी-तूफान, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 10 से 12 मई के बीच उत्तर -पश्चिम भारत में मौसम का नया रूप देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं…

Aaj Ka Mausam 07 May 2026: मई के महीने में आमतौर पर भीषण गर्मी और लू लोगों को सताती है। लेकिन इस बार मौसम ने अलग ही रूप ले लिया। कहीं तेज आंधी-तूफान, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 10 से 12 मई के बीच उत्तर -पश्चिम भारत में मौसम का नया रूप देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बिहार, विदर्भ और तेलंगाना में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

Aaj Ka Mausam 07 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 7 मई को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Also Read: No AC, No Tension! इन 7 Smart Summer Cooling Hacks के साथ चिलचिलाती गर्मी को दें मात, घर को बनाएं Natural एयर-कंडीशनर

Uttar Pradesh Rain Alert: कई इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। कानपुर समेत पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई को राज्य के कई जिलों गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।

Bihar Weather: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 07 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने 7 से 10 मई के बीच कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 37°C 22°C
जयपुर 36°C 26°C
शिमला 20°C 13°C
पटना 33°C 23°C
चेन्नई 34°C 28°C
भोपाल 37°C 24°C
नैनीताल 19°C 12°C
मुंबई 36°C 28°C
रांची 31°C 21°C
कोलकाता 32°C 27°C
लखनऊ 32°C 22°C

Also Read: अचानक महंगा हुआ सोना, चांदी 2.65 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।