Ghar ko Thanda Kaise Rakhe Bina AC: इन 7 देसी समर ट्रिक्स के साथ घर को बनाएं ठंडा
1. खस या जूट के पर्दों का करें इस्तेमाल
पुराने जमाने में जब AC नहीं हुआ करते थे, तब लोग खस के पर्दों का इस्तेमाल करते थे। आप अपनी खिड़कियों पर जूट, बांस या खस के पर्दे लटका सकते हैं। इन पर हल्का पानी छिड़कने से बाहर की लू की गर्म हवा जब इनके अंदर से गुजरती है, तो हवा ठंडी हो जाती है। यह आसान तरीका कमरे के तापमान को 3 से 5 डिग्री तक कम कर सकता है।
2. घर को बनाएं इनडोर गार्डन

पेड़-पौधे केवल खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ये हवा में नमी भी छोड़ते हैं। अपने कमरों में स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या एलोवेरा जैसे पौधे रखें। ये पौधे कमरे की गर्मी को सोख लेते हैं, जिससे हवा साफ और ठंडी बन जाती है। जितने ज्यादा पौधे होंगे, घर उतना ही फ्रेश महसूस होगा।
3. क्रॉस वेंटिलेशन का ध्यान रखें
घर को ठंडा रखने का सबसे बढ़िया तरीका है हवा का सही वेंटिलेशन। सुबह-सुबह जब धूप हल्की हो और शाम को सूरज ढलने के बाद, घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। इससे ताजी और ठंडी हवा घर में आएगी। लेकिन ध्यान रहे, दोपहर के वक्त खिड़कियां बंद रखें और मोटे पर्दे लगा दें ताकि सूरज की तपिश अंदर न आ सके।
4. हल्के रंग और सूती कपड़े चुने

गर्मियों में रेशमी या सिंथेटिक कपड़े न पहनें। बिस्तरों पर हमेशा सूती चद्दरें बिछाएं और खिड़कियों पर हल्के रंग के सूती पर्दे लगाएं। सूती कपड़ा पसीना सोखता है और शरीर को ठंडक देता है। इसके अलावा, घर में सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंगों का ज्यादा इस्तेमाल करें, क्योंकि ये रंग गर्मी को सोखते नहीं बल्कि उसे वापस लौटा देते हैं।
5. पंखे का समझदारी से उपयोग करें

जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है तो पंखा केवल गर्म हवा को ही चारों तरफ घुमाता है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए पंखे के नीचे एक बाल्टी में ठंडा पानी या बर्फ भरकर रख दें। इससे पंखा ठंडी नमी वाली हवा फेंकेगा और कमरा ठंडा रहेगा।
6. बिजली के उपकरणों का कम इस्तेमाल करें
घर में लगातार चलने वाले बल्ब, टीवी, कंप्यूटर और फ्रिज भी काफी गर्मी पैदा करते हैं। कोशिश करें कि दोपहर के समय बेवजह की लाइटें बंद रखें। अगर आपके घर में पुराने पीले बल्ब हैं, तो उन्हें हटाकर LED बल्ब लगाएं। LED बहुत कम गर्मी पैदा करते हैं, जिससे कमरा ठंडा रहता है और बिजली के बिल में भी बचत होती है।


Download Android App
Download iOS App




