भीषण गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन को मात देंगे ये 5 Refreshing देसी ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी कुल्फी जैसी ठंडक

Homemade Summer Drinks
Homemade Summer Drinks: अप्रैल का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है और सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस भीषण गर्मी से जैसे-जैसे सूरज का पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे हमारे शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की जरूरत महसूस होती है। बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा भले ही स्वाद में टेस्टी लगें, लेकिन उनमें मौजूद शुगर और प्रिजर्वेटिव्स सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में यहां पर कुछ Summer Special Soft Drinks के बारे में बताया गया है, जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये Best Drinks for Summer Season न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएंगे बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी देंगें।

Homemade Summer Drinks: गर्मियों के लिए 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

1. आम पन्ना (Aam Panna)

Homemade Summer Drinks
Homemade Summer Drinks
कच्चे आम से बनी ये ड्रिंक विटामिन C से भरपूर होती है। गर्मियों में ये ड्रिंक लू से बचाने में मदद करती है। आम पन्ना पाचन में सुधार करता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है। साथ ही इसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद सबको काफी पसंद भी आता है।

2. मसाला छाछ (Masala Chaas)

Homemade Summer Drinks
Homemade Summer Drinks
दही से बनी छाछ एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया को हमारे शरीर में बढ़ाते हैं। इसका सेवन करने से पहले इसमें जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर पीने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और हमारा शरीर भी ठंडा रहता है।

3. शिकंजी (Shikanji)

Homemade Summer Drinks
Homemade Summer Drinks

गर्मियों के मौसम के लिए शिकंजी एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है। पुदीने के पत्ते और चाट मसाले के साथ ये ड्रिंक आपको तुरंत ताजगी देती है। इसमें मौजूद काला नमक और जीरा पाचन क्रिया को सुधारते हैं और ब्लोटिंग की समस्या को रोकते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में भी बहुत मदद करता है

4. सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat)

Homemade Summer Drinks
Homemade Summer Drinks

यह देसी प्रोटीन शेक खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में पसंद किया जाता है। भुने हुए चने के आटे से बना यह शरबत शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसे गुड़ के साथ मीठा या प्याज और हरी मिर्च के साथ नमकीन, दोनों तरह से बनाया जा सकता है। गर्मियों में ये पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।

5. बेल का शरबत (Bel Sharbat)

Homemade Summer Drinks
Homemade Summer Drinks
बेल का फल फाइबर से भरपूर होता है। इसका शरबत पेट की समस्याओं और कब्ज के लिए औषधि से कम नहीं है। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर कब्ज, गैस और दस्त जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही शरीर को लू से बचाने में भी सहायक होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर पेट को ठंडा रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।