गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीना सेहत के लिए है कितना खतरनाक? यहां देखें इससे होने वाले 5 नुकसान

Summary :

Fridge ka Thanda Pani Peene ke Nuksan: गर्मियों का मौसम आते ही हमारा शरीर दिनभर कुछ ठंडा पीने की डिमांड करता है। क्योंकि इस मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छे खान-पान और ड्रिंक्स की जरूरत होती है। जब आपका शरीर हाइड्रेट रहता है, तो आपको किसी भी तरह की बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे आप स्किन, पेट और पानी की कमी जैसी समस्या से बच सकते हैं। गर्मियां में बहुत ज्यादा धूप की वजह से हमारा गला सूखता है, तो सबसे पहले ठंडा पानी ही याद आता है और पानी को ठंडा रखने के…

Fridge ka Thanda Pani Peene ke Nuksan: गर्मियों का मौसम आते ही हमारा शरीर दिनभर कुछ ठंडा पीने की डिमांड करता है। क्योंकि इस मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छे खान-पान और ड्रिंक्स की जरूरत होती है। जब आपका शरीर हाइड्रेट रहता है, तो आपको किसी भी तरह की बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे आप स्किन, पेट और पानी की कमी जैसी समस्या से बच सकते हैं।

गर्मियां में बहुत ज्यादा धूप की वजह से हमारा गला सूखता है, तो सबसे पहले ठंडा पानी ही याद आता है और पानी को ठंडा रखने के लिए घरों में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं Cold Water Effects Digestion के बारे में।

Fridge ka Thanda Pani Peene ke Nuksan: ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान

summer water habits
summer water habits (Source: social media)

पाचन

अगर आपको भी पाचन की समस्या है, तो ठंडा पानी पीने से बचें ये इम्यूनिटी को कमजोर करता है। जिससे हमारी बॉडी को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन लोगों को फ्रिज के पानी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। क्योंकि ये आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है।

2. सर्दी और जुकाम

अगर आपको भी एलर्जी है, तो आपको ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपके शरीर का तापमान बाहर के तापमान से ज्यादा हो और उसी दौरान आप ठंडा पानी पी लें, तो आपका शरीर कई समस्या को पैदा कर सकता है। जिससे आपको सर्दी और जुकाम हो सकता है। इसलिए बहुत ज्यादा ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

chilled water risks
chilled water risks (Source: social media)

3. दिल

फ्रिज के पानी को हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से आपके शरीर का ब्लड फ्लो कम हो सकता है। क्योंकि बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नशें सिकुड़ सकती है और हार्ट हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

4. गले में खराश

बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से आपके गले में दर्द या खराश की समस्या हो सकती है। इससे आपकी आवाज भी भारी हो सकती है, जिससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Fridge ka Thanda Pani Peene ke Nuksan
Fridge ka Thanda Pani Peene ke Nuksan (Source: social media)

5. वजन बढ़ना

अगर आप भी गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। बहुत ज्यादा ठंडे पानी से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आपका वजन पहले से ही ज्यादा है, तो ठंडे पानी से और ज्यादा बढ़ जाएगा।

Also Read: रात की एक लापरवाही बन सकती है आपके गंजेपन की वजह, जान लें गीले बालों में सोने के साइड इफेक्ट्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।