TIME100 Gala में Nita Ambani ने देसी लुक से न्यूयॉर्क में बिखेरा जलवा, हैंडलूम बनारसी साड़ी पहन जीता दिल, जानें खासियत

Summary :

Nita Ambani New York Time100 Gala Look: नीता अंबानी अपने रॉयल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जब बात इंटरनेशनल मंच पर भारतीय परंपरा और स्टाइल की होती है, तब भी नीता अंबानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 Gala में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां दुनिया भर के दिग्गज सितारे और नामचीन हस्तियां अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। आमतौर पर ऐसे बड़े इवेंट्स में जहां गाउन और वेस्टर्न आउटफिट्स का बोलबाला रहता है, वहीं नीता अंबानी ने अपनी सादगी और भारतीयता से सभी का ध्यान अपनी…

Nita Ambani New York Time100 Gala Look: नीता अंबानी अपने रॉयल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जब बात इंटरनेशनल मंच पर भारतीय परंपरा और स्टाइल की होती है, तब भी नीता अंबानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 Gala में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां दुनिया भर के दिग्गज सितारे और नामचीन हस्तियां अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। आमतौर पर ऐसे बड़े इवेंट्स में जहां गाउन और वेस्टर्न आउटफिट्स का बोलबाला रहता है, वहीं नीता अंबानी ने अपनी सादगी और भारतीयता से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Nita Ambani New York Time100 Gala Look: हैंडलूम बनारसी साड़ी पहन जीता दिल, जानें खासियत

Nita Ambani New York Time100 Gala Look
Nita Ambani New York Time100 Gala Look( Source: Social Media)

बता दें कि नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में टाइम समिट में पश्चिम बंगाल की ट्रेडिशनल साड़ी फ्लॉन्ट की। उनकी ये साड़ी पद्म श्री पुरस्कार विजेता बीरेन कुमार बसाक द्वारा पश्चिम बंगाल के फुलिया में 24 महीनों में बुनी गई थी। स्वदेश के इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया गया है, “बारीक मीनाकारी जामदानी में बनी यह साड़ी ट्राइबल मोटिफ्स, फिगरेटिव स्टोरी टेलिंग और शुभ मछली बॉर्डर को शो करती है, हर एलीमेंट को काफी गहराई के साथ बुना गया है। ” छह गज की ये साड़ी बंगाल टेक्सटाइल हैरिटेज का एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी एक्सप्रेशन है। यह खूबसूरत क्रीम कलर में अवेलेबल है।

साड़ी का पल्लू भी एक कहानी बयां करता है और इस पारंपरिक दृश्य, मानव आकृतियां, जानवर और पत्तियां बनाई गई थीं। हर डिटेलको रत्नों जैसी बारीकी से उकेरा गया है।

 Nita Ambani Saree Look: जूलरी और मेकअप रहा सिंपल

Nita Ambani New York Time100 Gala Look( Source: Social Media)
Nita Ambani New York Time100 Gala Look( Source: Social Media)

नीता अंबानी की जूलरी भी बेहद खास और रॉयल रही। उन्होंने बेहद अनोखा हीरा,101 कैरेट का पिंकिश-ब्राउन रोज-कट डायमंड का चोकर सेट वियर किया। इसमें जो पियर शेप का डायमंड जड़ा हुआ है। इस हीरे की खासियत सिर्फ इसकी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि इसका आकार और कट भी था। इतने बड़े साइज का रोज-कट डायमंड मिलना रेयर है। इस हीरे को साथ छह लेयर वाली बसरा मोतियों की माला में पिरोया गया था, जो पूरे लुक को एक शाही फील दे रही थी। इसके साथ नीता ने मैचिंग पियर शेप डायमंड रिग पहनी, जो सिंपल होने के बाद भी काफी आकर्षक लग रही थी।

मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे भी बेहद सॉफ्ट और नेचुरल रखा। शार्प आइब्रो, छोटी सी काली बिंदी, हल्का स्मोकी आई लुक और ग्लॉसी पिंकिश लिप्स…सब कुछ बहुत सादगी के साथ किया गया था। स्किन पर भी कोई भारी बेस नहीं लगया गया था, जिसकी वजह से उनका चेहरा भी काफी फ्रेश नजर आ रहा था। बालों को सॉफ्ट वेव्स में साइड पार्टिंग के साथ स्टाइल किया गया था, जो पूरे लुक को और भी नेचुरल बना रहा था।

Also Read: Gautam Adani 1 Second Income: भारत के सबसे अमीर आदमी हैं गौतम अडानी, दिन-प्रतिदिन की कमाई सुनकर हैरान रह जाएंगे आप?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।