बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘King’ को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है। अब इस फिल्म को लेकर एक और ऐसी खबर सामने आई है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
दरअसल, करीना कपूर खान ने शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर एक खास तस्वीर शेयर की थी । इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ ऐसा लिखा, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख की पत्नी और फिल्म की प्रोड्यूसर गौरी खान के कमेंट ने भी इस चर्चा को और हवा दे दी है।
करीना कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, शाहरुख को दिया प्यारा मैसेज

2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। इसी बीच करीना कपूर खान का पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। करीना ने शाहरुख के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों की परछाइयां दिखाई दे रही हैं और ऐसा लग रहा है जैसे दोनों किसी डांस पोज में एक-दूसरे के सामने खड़े हों।
करीना ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किंग… हमेशा से किंगडम के राजा। चलो साथ में डांस करते हैं… इंतजार नहीं कर सकती।‘ इसके साथ उन्होंने 24 दिसंबर 2026 की तारीख भी लिखी।
अब इस तारीख ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, क्योंकि इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘King‘ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करीना के इस पोस्ट को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह भी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं और शाहरुख के साथ किसी खास गाने में नजर आ सकती हैं।
गौरी खान के एक कमेंट ने बढ़ाया सस्पेंस, करिश्मा ने भी जताई खुशी

करीना कपूर के इस पोस्ट पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया के लोगों की भी नजर गई। सबसे ज्यादा चर्चा गौरी खान के कमेंट की हो रही है। उन्होंने करीना के पोस्ट पर ‘It’s going to be insane‘ लिखकर अपनी खुशी जाहिर की।
गौरी खान का यह रिएक्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि वह शाहरुख खान की फिल्म ‘King‘ को प्रोड्यूस कर रही हैं। उनके इस कमेंट के बाद फैंस को लग रहा है कि फिल्म में करीना और शाहरुख की जोड़ी कुछ खास करने वाली है।
वहीं, करीना की बहन करिश्मा कपूर ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘Can’t waitttt.‘ इससे दोनों बहनों के फैंस भी इस संभावित रीयूनियन को लेकर काफी उत्साहित हैं।
हालांकि, करीना के रोल और गाने को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके स्पेशल अपीयरेंस और एक खास डांस नंबर की चर्चा है। ऐसे में फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
‘King’ में दिखेगी सितारों की बड़ी फौज, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
View this post on Instagram
शाहरुख खान की फिल्म ‘King’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म को डायरेक्ट सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अर्जुन वॉर्सी और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मारफ्लिक्स पिक्चर्स संभाल रही हैं।
शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी रिलीज किया गया, जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखाई दी। इस गाने ने भी फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
अब करीना कपूर के पोस्ट के बाद दर्शकों को एक और खास सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। अगर करीना और शाहरुख की जोड़ी इस फिल्म में साथ डांस करती नजर आती है, तो यह उनके पुराने फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। फिलहाल सभी की नजरें फिल्म के मेकर्स के अगले ऐलान पर टिकी हैं।
Read More: Diljit Dosanjh Indore Concert: Diljit Dosanjh के शो में धमाके की साजिश? दिल्ली के बाद अब..


Download Android App
Download iOS App




