Diljit Dosanjh Indore Concert: Diljit Dosanjh के शो में धमाके की साजिश? दिल्ली के बाद अब Indore में मचा हड़कंप

Summary :

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट में किसी भी तरह का कोई विस्फोट नहीं हुआ था, बल्कि उनका यह शो पूरी तरह शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। हालांकि, कॉन्सर्ट से पहले माहौल खराब करने के लिए खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने की साजिश रशी गई थी, जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक टूर को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनके कॉन्सर्ट में हजारों फैंस पहुंच रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके शो को लेकर सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं भी सामने आ रही हैं।

हाल ही में दिल्ली में उनके कॉन्सर्ट के दौरान ब्लास्ट होने की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा था, लेकिन राहत की बात यह है कि दिल्ली में ऐसा कोई धमाका नहीं हुआ था। उनका 30 अक्टूबर का शो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। अब दिल्ली के बाद इंदौर में उनके आने वाले कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

दिल्ली में कॉन्सर्ट से पहले लिखे गए थे खालिस्तान समर्थक नारे

Diljit Dosanjh Indore Concert
Diljit Dosanjh Indore Concert ( Source: Social Media)

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में Aura India Tour के तहत कॉन्सर्ट हुआ था। इस शो से पहले ही दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया था। जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक ग्रैफिटी मिली थी। इन नारों में दिलजीत दोसांझ को भी निशाना बनाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुमीत उर्फ रफ्तार, सुमित कुमार उर्फ काका और गुरप्रीत के रूप में हुई है।

जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि पकड़े गए लोगों का कनेक्शन बैन संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) से जुड़े लोगों से था। पुलिस का दावा है कि उन्हें खास मैसेजिंग ऐप के जरिए इंस्ट्रक्शन और नारे लिखने के डिजाइन भेजे गए थे। इसके बदले उन्हें पैसे देने का लालच भी दिया गया था। पुलिस अब इस मामले में कथित हैंडलर्स और दूसरे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

इंदौर में कॉन्सर्ट से पहले तीन स्कूलों को मिली बम की धमकी

Diljit Dosanjh Latest News
Diljit Dosanjh Latest News ( Source: Social Media)

दिल्ली के बाद अब दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने का मामला सामने आया है। नवभारत लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को बम धमाके की धमकी वाले ई-मेल भेजे गए हैं। इन मेल में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया है।

बताया जा रहा है कि ई-मेल पंजाबी भाषा में भेजे गए थे और इनमें कॉन्सर्ट के दौरान ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। खबर सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। स्कूलों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने जांच की। वहीं, महापौर सचिवालय को मिले ई-मेल की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये धमकी भरे मेल किसने भेजे और इनके पीछे किसका हाथ है। फिलहाल धमकी की सच्चाई को लेकर जांच जारी है। किसी धमाके की ऑफिसियल कन्फोर्मशन नहीं हुई है।

15 नवंबर को इंदौर में होना है दिलजीत का शो, फैंस को इंतजार

Diljit Dosanjh Concert Blast Rumours
Diljit Dosanjh Concert Blast Rumours ( Source: Social Media

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने Aura India Tour के जरिए अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। दिल्ली में शानदार शो के बाद अब उनका अगला बड़ा कार्यक्रम 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 मैदान में होना है। ऐसे में कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

वहीं, दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर एक और चर्चा भी हो रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में शामिल कुछ ऐसे फैंस को भाषा की वजह से थोड़ी परेशानी हुई, जो पंजाबी नहीं समझते थे। उनका कहना था कि दिलजीत ने ज्यादातर बातचीत पंजाबी में की, इसलिए वे उनकी कुछ बातें समझ नहीं पाए। हालांकि, फैंस ने उनके गानों और परफॉर्मेंस का खूब आनंद लिया।

अब सभी की नजरें इंदौर कॉन्सर्ट पर हैं। पुलिस की जांच के बीच यह देखना होगा कि सुरक्षा को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल इतना साफ है कि दिल्ली में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ था, जबकि इंदौर में मिली धमकी की जांच जारी है।

Read More: Tusshar Kapoor Extortion: एक्टर तुषार कपूर से बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।