Ramayana Controversy: ‘मंगल रंग’ के बाद अब इन्ट्रो म्यूजिक किया गया कॉपी, AR Rahman पर फिर उठे सवाल

Summary :

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के गानों पर कॉपी करने के आरोप लग रहे हैं। ‘मंगल रंग’ के बाद अब फिल्म के इंट्रो सॉन्ग की तुलना 1998 की फिल्म ‘रोजा’ के म्यूजिक से की जा रही है। इन चर्चाओं के बीच ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की क्रिएटिविटी पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारी बजट में बनी यह फिल्म तमाम आलोचनाओं के बावजूद दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। लेकिन हाल ही में फिल्म का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज किया गया था, जिसके बाद इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। वहीं अब ये बात भी चर्चा में आ गई है कि फिल्म के इंट्रो सीन का गाना भी पहले साल 1998 में आई फिल्म ‘रोज़ा’ से कॉपी किया गया है। हालांकि अब ऐसी चर्चाएं क्यों हो रही हैं चलिए आपको बताते हैं।

Ramayana Controversy: फिर से म्यूज़िक किया गया कॉपी

पहले तो जब ‘मंगल रंग’ गाना रिलीज़ किया गया तब ये बात हो रही थी कि ये गाना बिल्कुल ‘कुन फाया कुन’ गाने के म्यूजिक की तरह लग रहा है। लेकिन अब तो मेकर्स ने हद ही कर दी क्योंकि रामायण फिल्म का इन्ट्रो सॉन्ग भी पुरानी फिल्म ‘रोज़ा’ से कॉपी किया हुआ बताया जा रहा है। पर लोगों को ये बात समझ में नहीं आ पा रही है कि आखिर इन गानों में कॉमन फैक्टर क्या है? तो चलिए इसके बारे में भी हम आपको बता देते हैं।

एआर रहमान ने पुराने गानों को दोबारा किया इस्तेमाल

A.R. Rahman Music In Ramayana
A.R. Rahman Music In Ramayana (Source: Google)

इन पुरानें गानों और रामायण फिल्म के गानों में जो कॉमन फैक्टर निकल कर सामने आ रहा है, वो हैं म्यूज़िक कम्पोज़र एआर रहमान। क्योंकि वो ही इस फिल्म में अपना म्यूज़िक दे रहे हैं, इसी के साथ आपको बता दें कि जिन पुरानें गानों को इस फिल्म में कॉपी किया गया है, वो भी एआर रहमान ने ही कम्पोज़ किया था।

ऐसे में अब यहां सवाल ये उठता है कि आखिर 4000 करोड़ के बजट में बनाई जा रही फिल्म का अब इतना बजट भी नहीं है कि वो पुराने गानों को कॉपी करने के बजाय कोई नया म्यूजिक बनाने की कोशिश कर सके। रामायण फिल्म की कहानी पूरी दुनिया में हर कोई जानता है। तो इस तरीके से ये कहानी भी पहले से ही जगजाहिर है और अब इस फिल्म में म्यूज़िक भी ऐसा ही बनाया जा रहा है जो कि पहले से ही लोगों ने सुन रखा है।

4000 करोड़ का बजट कहां गया?

Ramayana Film Music Copied
Ramayana Film Music Copied (Source: Google)

हालांकि हद तो तब हो गई जब ऑस्कर विनर एआर रहमान ने फिल्म में म्यूज़िक क्रिएटीविटी के नाम पर बस एडवांस सिस्टम में अपने पुरानें गानों को पॉलिश कर के लोगों के सामने पेश कर दिया। ऐसे में अब किसी के भी मन में ये सवाल उठना बेहद ही लाज़मी है कि क्या 4000 करोड़ सिर्फ प्रोडक्शन और स्टार कास्ट की फीस देने में लग गए या फिर थोड़ बहुत पैसा म्यूजिक में भी लगाया गया है।

खैर बात कुछ भी हो, लेकिन इस तरह से लोगों के सामने नई एडवांस फिल्म के नाम पर कुछ भी परोस देना कहा तक सही है और कहा तक नहीं इस बात का अंदाजा आप खुद भी लगा सकते हैं। वहीं अगर फिल्म को लेकर बात करें तो ये फिल्म दुनिया भर में 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके कई तरह की अलग-अलग और हमारे देश की लोकल भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है। ऐसे में ये देखना बेहदी ही दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म इतना क्रिटीसीज़्म झेलने के बाद लोगों की उम्मीदों पर खरा ऊतर पाती है या नहीं।\

Read More: Idea Behind Udta Teer Story: फिल्म ‘उड़ता तीर’ के कॉन्सेप्ट को लेकर कैसे आया आकाश कौशिक के मन में आइडिया? डायरेक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।