Bigg Boss 20 Eviction: घर से निकलते ही Aasif Khan ने Qazi Touqeer की खोली पोल, Love Gill और Scout Op की बॉन्डिंग पर कही ये बड़ी बात

Summary :

बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद पंचायत फेम आसिफ खान ने काजी तौकीर, स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने स्काउट और लव की दोस्ती को पाक बताया, वहीं काजी के साथ हुए विवाद पर भी अपनी नाराजगी की वजह बताई। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान और शो में अपने सफर को लेकर भी कई बातें शेयर कीं।

टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से बाहर आने के बाद पंचायत फेम आसिफ खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में आठ हफ्ते बिताने के बाद आसिफ का सफर खत्म हो गया। घर से बाहर आते ही उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट्स को लेकर कई ऐसी बातें कहीं, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।

आसिफ ने काजी तौकीर के साथ हुए झगड़े, स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती और सलमान खान से मिले फीडबैक पर खुलकर बात की है। खास बात यह है कि उन्होंने स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी अपनी राय रखी है।

Scout OP और Love Gill की दोस्ती पर आसिफ ने कही दिल की बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Galatta India (@galattaindiaoffl)


बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियां काफी समय से चर्चा का टॉपिक बनी हुई हैं। घर के अंदर दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल उठे। वहीं, शो के बाहर भी इस दोस्ती को लेकर अलग-अलग तरह की बातें होती रही हैं।

अब घर से बाहर आने के बाद आसिफ खान ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि उन्होंने घर के अंदर दोनों के रिश्ते को हमेशा एक साफ नजरिए से देखा। उनके मुताबिक, स्काउट और लव के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था और उन्हें कभी दोनों की नीयत में कोई गलत बात नजर नहीं आई।

आसिफ ने यह भी कहा कि बाहर से इस रिश्ते को देखने वाले लोगों का नजरिया अलग हो सकता है। काशवी ने इस मामले को किस तरह महसूस किया और उन्हें कितनी तकलीफ हुई, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।

हालांकि, आसिफ ने स्काउट को एक दोस्त की तरह समझाने की कोशिश भी की थी। उनका मानना था कि लव के साथ इस रिश्ते की वजह से स्काउट की अपनी अलग पहचान और गेम कहीं पीछे छूटती नजर आ रही है। उन्होंने स्काउट को समझाया था कि उसे अपनी गेम पर भी ध्यान देना चाहिए। आसिफ ने यह साफ किया कि वह लव को स्काउट को किसी तरह फंसाने वाला नहीं मानते।

काजी तौकीर के साथ झगड़े पर अब नहीं हैं नाराज, बताई पूरी वजह

Bigg Boss 20 Aasif Khan Interview 
Bigg Boss 20 Aasif Khan Interview ( Source: Social Media)

बिग बॉस 20 में आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच कई बार बहस देखने को मिली थी। दोनों के बीच सबसे ज्यादा विवाद उस समय हुआ, जब काजी ने आसिफ की हार्ट अटैक से जुड़ी परेशानी पर कमेंट किया था ।

अब इस मामले पर आसिफ ने कहा कि काजी की बात उन्हें काफी बुरी लगी थी। उन्हें लगा कि किसी की सेहत से जुड़ी परेशानी पर इस तरह मजाक करना सही नहीं है। इसी वजह से उन्होंने उस समय गुस्से में फीडबैक दी थी।

हालांकि, आसिफ ने यह भी माना कि काजी ने तुरंत माफी मांग ली थी और अब वह उनसे नाराज नहीं हैं। आसिफ के मुताबिक, माफी मांगने के बाद बार-बार उसी बात को दोहराने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी काजी के पुराने करियर या लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने को लेकर उनका मजाक नहीं उड़ाया।

आसिफ का मानना है कि शो में किसी की पर्सनल जिंदगी को लेकर गलत बातें नहीं करनी चाहिए। वह खुद भी दूसरे कंटेस्टेंट्स की पर्सनल बातों का सम्मान करते थे और उनसे भी ऐसी ही उम्मीद रखते थे।

सलमान खान के फीडबैक पर भी बोले आसिफ, याद रखेंगे अच्छी बातें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Spy (@bollywoodspy)


आसिफ खान ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ अपने एक्सपीरियंस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि पहले ही हफ्ते सलमान खान से मिला फीडबैक उनके लिए थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि वह उस समय मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं थे।

हालांकि, आसिफ ने कहा कि पूरे सफर में सलमान खान ने उन्हें जो अच्छी बातें और तारीफ दी, उन्हें वह हमेशा याद रखेंगे। उनके लिए ये बातें काफी मायने रखती हैं और दिल के करीब हैं।

आसिफ खान को रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में सबसे कम वोट मिलने के बाद शो से बाहर होना पड़ा था। घर से निकलते समय उन्होंने अपना मशहूर ‘BB News‘ सेगमेंट आखिरी बार किया। उनके जाने से स्काउट ओपी और यंग डीएसए काफी इमोशनल हो गए थे।

आसिफ ने काजी को पूरी तरह से ‘फेक’ और ‘क्रिंज’ बताते हुए दावा किया कि घर के अंदर काजी का रवैया सिर्फ एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि काजी घर के कामों में तो कोई योगदान नहीं देते, लेकिन बड़ी-बड़ी बातें मारते रहते हैं। यही नहीं, आसिफ ने काजी की तगड़ी सोशल मीडिया फॉलोइंग पर भी ताना मारा और इशारा किया कि उनके कई फॉलोअर्स असली नहीं बल्कि बॉट्स हो सकते हैं।

जब आसिफ से पूछा गया कि जनता तो काजी को पसंद कर रही है, तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा-  “अगर जनता को कल गुलाबी हाथी पसंद आ जाए, तो क्या मैं सारे हाथियों को गुलाबी रंग दूं? हर पसंद सही नहीं होती।” काजी के अलावा आसिफ ने आम्रपाली दुबे और उदिती सिंह को भी अपने निशाने पर लिया, जबकि स्काउट ओपी और यंग डीएसए को सीजन का अपना सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया।

आसिफ का बिग बॉस का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन घर के अंदर बनी दोस्ती और विवादों को लेकर उनके बयान अब शो की चर्चा को और बढ़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि उनके इन खुलासों पर काजी, स्काउट और लव की क्या फीडबैक आती है।

Read More: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 03 November 2026 Spoiler Alert: क्या Myra के लिए Abhira..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।