टीवी सीरियल ‘सहर होने को है’ में इन दिनों कहानी काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। माहिद और सहर की जिंदगी में एक के बाद एक नई परेशानियां आ रही हैं। एक तरफ माहिद पुलिस की गिरफ्त में है, तो दूसरी तरफ हुस्ना अपनी चालों से सबको फंसाने में लगी हुई है।
आने वाले एपिसोड में सहर अपने प्यार को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती नजर आएगी। वहीं, माहिद भी पुलिस के सामने ऐसा राज खोलेगा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
माहिद ने सहर को खुद से दूर जाने के लिए कहा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माहिद सहर को समझाता है कि वह उसकी वजह से किसी और की जान खतरे में नहीं डाल सकता। उसे डर है कि हुस्ना अब सहर को भी अपना निशाना बना सकती है। इसलिए वह सहर से कहता है कि वह कहीं दूर चली जाए और दोबारा वापस न आए।
लेकिन सहर उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं होती। वह साफ कह देती है कि वह माहिद को इस मुश्किल समय में अकेला नहीं छोड़ेगी। सहर बताती है कि उसके पास माहिद की बंदूक है और वह अपनी रक्षा खुद कर सकती है। जब माहिद उससे पूछता है कि क्या उसे बंदूक चलानी आती है, तो सहर उससे सीखने की बात कहती है।
इसके बाद माहिद अखबार की मदद से बंदूक जैसा एक मॉडल बनाता है और सहर को उसे संभालने का तरीका समझाता है। दोनों के बीच इस दौरान कुछ हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिलते हैं। सहर माहिद से कहती है कि जब वह मुस्कुराता है तो बहुत अच्छा लगता है।
हुस्ना ने हैदर को पिटवाने की बनाई खतरनाक चाल

दूसरी तरफ सहर, माहिद की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर फरीद के घर पहुंचती है। वह चाहती है कि माहिद की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसकी रिपोर्ट तुरंत चेक की जाए। इस बात पर अमाल नाराज हो जाती है और सहर से सवाल करती है कि आखिर वह अपने पिता के इलाज पर शक कैसे कर सकती है।
हालांकि, फरीद दोनों को शांत करवाता है और एक बड़ा खुलासा करता है। वह बताता है कि हैदर ने उसे माहिद की फाइल देने के लिए ब्लैकमेल किया था। वहीं, अमाल भी बताती है कि उसने हैदर के हाथ से सबूत मिटा दिए थे। सहर को जब यह सब पता चलता है तो वह अमाल की हिम्मत की तारीफ करती है।
इसी बीच हुस्ना अपनी अगली चाल चलती है। वह दो गुंडों को बुलाकर उन्हें हैदर की पिटाई करने का काम देती है। गुंडे उससे पैसे मांगते हैं, लेकिन हुस्ना के पास ज्यादा पैसे नहीं होते। ऐसे में वह अपनी सोने की चूड़ियां देकर उन्हें काम के लिए तैयार कर लेती है।
सहर ने बचाई हैदर की जान, माहिद ने खोला बड़ा राज

आगे दिखाया जाएगा कि सहर सीसीटीवी फुटेज चेक करती है। उसे पता चलता है कि हैदर उसके कमरे में आया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई पक्का सबूत नहीं मिलता। इसी दौरान हैदर कुछ तलाशते हुए आवाज करता है और सहर को अपने आसपास देख लेता है।
तभी कुछ गुंडे हैदर पर हमला कर देते हैं। सहर तुरंत वहां पहुंचती है और बंदूक दिखाकर उन्हें भगाने की कोशिश करती है। इसके बाद वह घायल हैदर के लिए एंबुलेंस बुलाती है।
उधर पुलिस थाने में महिद बहुत बेचैन हो जाता है। उसे डर सताने लगता है कि सहर की जान खतरे में है। वह इंस्पेक्टर से बाहर जाने की मिन्नत करता है और कहता है कि उसके पास खुद को बेकसूर साबित करने के लिए गवाह है।
इसी दौरान महिद पुलिस के सामने एक बड़ा खुलासा करता है। वह बताता है कि दादा हुजूर और कौसर का असली कातिल हुस्ना है।
अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि क्या महिद की यह बात पुलिस मानती है और क्या सहर उसे जेल से बाहर निकाल पाएगी?
Read More: Anupama 03 November 2026 Spoiler Alert: क्या Anuj की तरह अब Vasundhara भी करेगी..


Download Android App
Download iOS App




