Idea Behind Udta Teer Story: फिल्म ‘उड़ता तीर’ के कॉन्सेप्ट को लेकर कैसे आया आकाश कौशिक के मन में आइडिया? डायरेक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा

Summary :

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर चुकी है। डायरेक्टर आकाश कौशिक ने बताया कि फिल्म का आइडिया उन्हें बचपन से देशभक्ति फिल्मों, खासकर ‘बॉर्डर’, को देखने के दौरान आया था। अपनी पहली निर्देशित फिल्म में उन्होंने कॉमेडी, सस्पेंस और एक्शन का अनोखा मेल पेश किया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हालांकि फिर भी फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। स्पाई कॉमेडी पर बेस्ड इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बोस और मुकुल देव जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर और राइटर आकाश कौशिक की भी खूब तारीफ हो रही है। हालांकि वो बात अलग है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं पाई है। लेकिन फिर भी बजट के हिसाब से फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अपनी पहली निर्देशित फिल्म को मिल रही सक्सेस से आकाश काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्हें ‘उड़ता तीर’ बनाने का आइडिया कहां से मिला।

Idea Behind Udta Teer Story: देशभक्ति फिल्मों से आया ‘उड़ता तीर’ का आइडिया

Udta Teer Story Idea
Udta Teer Story Idea (Source: Google)

एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में आकाश कौशिक ने बताया कि उन्हें बचपन से ही देशभक्ति पर बेस्ड फिल्में देखना पसंद रहा है। खासतौर पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। आकाश के मुताबिक, फिल्मों में जब भारतीय हीरो ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारे लगाते हैं, तो दर्शकों के अंदर भी देशभक्ति की भावना जाग उठती है।

इसी सोच के साथ उनके मन में एक अनोखा आिडिया आया कि क्यों न भारत के पड़ोसी देशों के लोगों से भी ऐसे नारे लगवाए जाएं? यहीं से ‘उड़ता तीर’ की कहानी का आइडिया पैदा हुआ। डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही विश्वास था कि यह कॉन्सेप्ट काफी अलग है और दर्शकों को पसंद आ सकता है। इसी वजह से वह इस कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए बेहद एक्साइटेड थे।

पहली फिल्म बनाना नहीं था आसान, मिला प्रोड्यूसर्स और स्टार्स का साथ

Udta Teer Director On Making Of Film
Udta Teer Director On Making Of Film (Source: Google)

‘उड़ता तीर’ आकाश कौशिक की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है। पहली ही फिल्म को मिल रही सक्सेस उनके लिए किसी बड़ी अचीवमेंट से कम नहीं है। हालांकि, उन्होंने माना कि इस फिल्म को बनाना उनके लिए आसान नहीं रहा। आकाश ने बताया कि एक राइटर के तौर पर भी उन्हें शुरुआत में अपनी एबिलिटी साबित करने और लोगों का भरोसा जीतने में काफी समय लगा था। लेकिन इस फिल्म के दौरान उन्हें ऐसे प्रोड्यूसर और कलाकार मिले, जिन्होंने उनके विजन पर विश्वास जताया और हर कदम पर उनका सपोर्ट किया।

कॉमेडी के साथ सस्पेंस और एक्शन का भी है तड़का

Udta Teer film review
Udta Teer film review (Source: Google)

आकाश कौशिक के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ कोई नॉर्मल फिल्म नहीं है। इसकी कहानी में कॉमेडी के साथ सस्पेंस, एक्शन और कई अनेक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म लगातार अलग-अलग जॉनर के बीच बदलाव करती है, जो इसे दूसरी फिल्मों से अलग बनाता है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में फिल्म के अनोखे कॉन्सेप्ट को लेकर टीम के मन में थोड़ा शक जरूर था, लेकिन सभी ने उनके आइडिया पर भरोसा किया। अब फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार और बॉक्स ऑफिस पर इसके अच्छे प्रदर्शन को देखकर आकाश बेहद खुश हैं।

Read More: Pre Release Collection Of King: Shah Rukh Khan की ‘King’ का रिलीज से पहले ही धमाका, रिलीज से पहले ही अपने कलेक्शन से दोगुना कमा गई फिल्म!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।