उत्तर प्रदेश के लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से एक धर्मातरण का मामला सामने आया है जहां डॉ. रमीज ,लड़कियों को पहले अपने प्रेम जाल में फसाता था और फिर उन्हें धर्म-परिवर्तन करने को कहा करता था। साथ ही डॉ. रमीज लड़कियों को उनका प्राइवेट वीडियो को दिखा कर धमकाता था। ऐसे ही एक पीड़िता ने पुलिस में डॉ रमीज पर मामला दर्ज कराया हैं कि डॉ रमीज ने पीडिता को ब्लैकमेल करके उससे शादी कि और उसके साथ मारपीट की । फ़िलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
जानिए आखिर कौन है डॉ रमीज
इस मामले का आरोपी डॉ रमीज उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है और वह पेशे से डॉक्टर है। साथ ही वह लड़कियों को प्रेम जाल में फ़साने के लिए उनको मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखा करता था जिससे लडकियां उसके प्रेम जाल में फस जाए और उसके मजबूरन उसके साथ शादी करने को मजबूर हो जाए। जांच में पता चला कि डॉ रमीज पहले से ही शादीशुदा था उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी। वह अपनी यह पहचान लड़कियों से छुपाया करता था जिससे लडकियां उसकी बातों में आ जाए।
पीड़िता ने रमीज पर लगाया आरोप
वहीं पीड़िता ने रमीज पर आरोप लगाया की वह उसका प्राइवेट वीडियो दिखा कर उससे धमका रहा है। पीड़िता ने बताया की वह रमीज से मेडिकल की पढ़ाई करते समय मिली थी। वहीं उसने बताया की रमीज ने उससे फ़ोन करके दिवाली की बधाई दी । रमीज पीडिता को मिलने को कहा करता था ऐसे ही एक दिन रमीज ने पीड़िता को नृत्य की अभ्यास के बहाने अपने घर में बुलाया और उसे नशीला चीज़ पिलाई और उसके साथ जबरदस्ती की।
वहीं पीड़िता का आरोप है की रमीज ने उससे 2012 में घर पर वापस बुला कर उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन रमीज ने पीड़िता से माफ़ी मांगी और उसके साथ शादी करने का वादा करा। रमीज अक्सर शराब जैसी चीज़ें पीड़िता के बैग में रख देता था जिसके कारण पीड़िता के पिता काफी नराज हुआ करते थे। पीड़िता का एक यह भी आरोप है की जब कभी पीड़िता रमीज को फ़ोन करना भूल जाती थी तो रमीज उससे काफी बुरा व्यवहार किया करता था।
रमीज ने पीड़िता पर शादी करने का दवाब बनाया
पीड़िता ने बताया की वह रमीज के परिवार से होली से पहले मिली थी और उस मुलाकात में रमीज के परिवार पीड़िता से मुस्लिम तरीके से शादी करने को दवाब बना रहे थे लेकिन पीड़िता के मना करने के बावजूद रमीज उसे पीड़िता की प्राइवेट वीडिओ दिखा कर उससे शादी करने का दवाब बना रहा था । इसी दवाब के चलते पीड़िता के परिवार और पीडिता ने रमीज से शादी की ।
पुलिस ने रमीज को गिरफ्तार किया
पीड़िता ने रमीज की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए रमीज को अपनी हिरासत में लिया । वहीं रमीज को KGMU प्रशासन के द्वारा उससे जनवरी में स्थगित और निष्कासित कर दिया गया हैं।


Download Android App
Download iOS App




