AISA नेता नेहा बोरा एक बार फिर लोगों के बीच विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, ब्राह्मण महिलाओं और मंदिर के पुजारियों की सुरक्षा को लेकर नेहा के कथित बयानों पर भारी बवाल मच गया है। AISA चीफ के बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। तो चलिए जानते हैं आखिर नेहा बोरा ने क्या कहा था, और उनके बयान से राजनीतिक महकमे में इतना बवाल क्यों मचा है? वायरल हो रहे वीडियो में आखिर ऐसा क्या है, जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है।
नेहा बोरा के वायरल वीडियो में क्या है?
बता दें कि AISA (लेफ्ट संगठन) की नेता नेहा बोरा को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह पार्टी हिंदुओं के प्रति नफरत रखती है। वहीं, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर नेहा बोरा का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं। ब्राह्मणवादी व्यवस्था से ही सुरक्षा की जरूरत है। वो व्यवस्था जो कहती है कि गरीब, शुद्र, पशु और नारी ताड़ना के अधिकारी हैं। यह वही व्यवस्था है, जिसके चलते ब्राह्मण महिलाएं असुरक्षित हैं। उनका रेप होता है। ऐसी घटनाएं उन्नाव में, कठुआ में हम लोगों को देखने को मिलते हैं।’ अब नेहा के इस कथित वीडियो पर देश भर में हंगामा शुरू है।
Neha Bora poster girl of Rahul Gandhi displays her Hindu hate!
Says-“Pujaris rape in temple”
She is inspired from Rahul Gandhi who earlier had said “Mandiro main ladkiyon ke sath ched chad hoti hai”.
Congress Hates Hindus, loves vote bank!
Congress Soch is a threat to India’s unity!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 3, 2026
बीजेपी ने नेहा को बताया कांग्रेस की पोस्टर गर्ल
इसपर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने हमला बोलते हुए एक्स पर लिखा, ”राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल नेहा बोरा हिंदुओं के लिए अपनी नफरत दिखा रहीं हैं। वह कहती हैं कि मंदिर में पुजारी रेप करते हैं। वह उन राहुल गांधी से प्रेरित हैं, जो पहले कहते थे कि मंदिरों में लड़कियों के साथ छेड़ छाड़ होती है। कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है और वोट बैंक से प्यार करती है। कांग्रेस की सोच भारत की एकता के लिए खतरा है।’
कौन है नेहा बोरा?
नेहा बोरा एक भारतीय छात्र नेता हैं। वह वामपंथी छात्र संगठन ‘अखिल भारतीय छात्र संघ’ (AISA – आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी उम्र 29 वर्ष है और उनका जन्म उत्तराखंड के खटीमा में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र (Sociology) में स्नातक, डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर (PG) किया और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स से पीएचडी (PhD) कर रही हैं। वह एक थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। 2026 में, उन्होंने NEET पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर हुए 23 दिनों के अनशन और विरोध-प्रदर्शनों में मुखर दिखी।


Download Android App
Download iOS App




