Diwali Party Snacks Ideas: दिवाली पार्टी में मेहमानों का दिल जीत लेंगे ये टेस्टी स्नैक्स, यहां देखें झटपट बनाने का तरीका

Summary :

दिवाली का त्योहार यानी खुशियों का मौसम, रोशनी और ढेर सारी मेहमाननवाजी का मौका होता है। इस खास मौके पर दोस्तों और परिवार का घर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर कोई सोचता है कि मेहमानों को खाने में क्या नया और टेस्टी परोसा जाए, जो झटपट बन जाए और सबको पसंद भी आए, इसलिए आज हम आपको यहां दिवाली पार्टी की शान बढ़ाने के लिए कुछ टेस्टी स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। दिवाली पर मेहमानों के लिए बनाएं ये स्नैक्स 1. पनीर टिक्का बाइट्स हर त्योहार में…

दिवाली का त्योहार यानी खुशियों का मौसम, रोशनी और ढेर सारी मेहमाननवाजी का मौका होता है। इस खास मौके पर दोस्तों और परिवार का घर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर कोई सोचता है कि मेहमानों को खाने में क्या नया और टेस्टी परोसा जाए, जो झटपट बन जाए और सबको पसंद भी आए, इसलिए आज हम आपको यहां दिवाली पार्टी की शान बढ़ाने के लिए कुछ टेस्टी स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

दिवाली पर मेहमानों के लिए बनाएं ये स्नैक्स

1. पनीर टिक्का बाइट्स

vegetarian diwali party food
vegetarian diwali party food (Source: google)

हर त्योहार में घर पर पनीर जरूर बनता है। इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए आप पनीर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। फिर एक बाउल में गाढ़ा दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर एक मसाला तैयार करें। अब पनीर के टुकड़ों को इस मसाले में 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि मसाला अंदर तक चला जाए। इसके बाद एक पैन में हल्का सा मक्खन या तेल डालकर इन टुकड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें। फिर इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

2. मखाने की क्रिस्पी चाट

instant party starters
instant party starters (Source: google)

दीवाली पर कुछ हल्का और हेल्दी खाना हो, तो मखाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। फिर एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें और दो कप मखाने को कुरकुरा होने तक धीमी आंच पर भून लें। जब मखाने ठंडे हो जाएं, तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। फिर इसके ऊपर से चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। यह खाने में बहुत टेस्टी और झटपट बन जाता है।

3. चीज़ कॉर्न समोसा पॉकेट्स

festive snacks for guests
festive snacks for guests (Source: google)

समोसे बनाने में समय लगता है, लेकिन आप रेडीमेड समोसा पट्टी या स्प्रिंग रोल शीट का इस्तेमाल करके इसे मिनटों में बना सकते हैं। अब एक कटोरे में उबले हुए कॉर्न, उबला हुआ मैश किया हुआ आलू, ग्रेट किया हुआ चीज़, बारीक कटी शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। समोसा पट्टी में यह मिश्रण भरकर तिकोना बना लें और किनारों पर मैदे का घोल लगाकर चिपका लें। अब इन्हें कुरकुरा होने तक तल लें। बच्चों को यह बहुत पसंद आता है।

4. हनी चिल्ली पोटैटो

Diwali Party Snacks Ideas
Diwali Party Snacks Ideas (Source: google)

अगर आप मेहमानों को कुछ इंडो-चाइनीज खिलाना चाहते हैं, तो यह एक बेस्ट डिश है। आलू को लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें। इन्हें उबालकर हल्का सा सुखा लें। अब इन पर कॉर्नफ्लोर लपेटकर तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें। एक अलग पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें बारीक कटा लहसुन, शिमला मिर्च और प्याज डालकर तेज आंच पर भूनें। इसमें सोया सॉस, टोमैटो केचप, रेड चिली सॉस और एक चम्मच शहद मिलाएं। तले हुए आलू डालकर अच्छी तरह टॉस करें और ऊपर से सफेद तिल छिड़ककर सर्व करें।

Also Read: Diwali Puja Sweet Ideas: इस दिवाली घर पर बनाएं ये आसान और लज़ीज़ मिठाइयां, मेहमान भी करेंगे तारीफ

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।