साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक वैसे तो सामने नहीं आई है, लेकिन इससे जुड़ी नई-नई जानकारियां लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब फिल्म के शूटिंग शेड्यूल में बदलाव की खबर भी सामने आती दिखाई दे रही है।
ऐसा बताया जा रहा है कि जिस हिस्से की शूटिंग पहले दुबई में होनी थी, उसे अब हैदराबाद में फिल्माया जा सकता है। पिछले कई महीनों से ‘राका’ की शूटिंग जारी है और फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में भी हो चुकी है। अब एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म के अगले अहम शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में करने की तैयारी कर रहे हैं।
Raaka Film Update: दुबई की जगह हैदराबाद में होगी शूटिंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले फिल्म के इस शेड्यूल को दुबई में शूट करने की प्लानिंग बनाई गई थी। हालांकि, अब लोकेशन में बदलाव करते हुए हैदराबाद को चुने जाने की पॉसीबिलिटी है। ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो सकती है। इस शेड्यूल के लिए फिल्म के बाकी कलाकारों के भी हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
दीपिका पादुकोण समेत ये कलाकार आएंगे नजर

एटली के निर्देशन में बन रही ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मेन रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, बबलू पृथ्वीराज और सिरी हनुमंतु जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। हैदराबाद में शूटिंग होने से अल्लू अर्जुन को भी काफी सुविधा मिल सकती है। इससे पहले शूटिंग के सिलसिले में उन्हें बार-बार मुंबई जाना पड़ता था, लेकिन अब हैदराबाद में ही शेड्यूल होने से उनकी ट्रेवलिंग कम हो सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मेकर्स ने दुबई की जगह हैदराबाद में शूटिंग करने का फैसला क्यों लिया है। इस बारे में ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।
अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी ‘राका’

बजट के लिहाज से ‘राका’ अल्लू अर्जुन की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लगभग 800 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया जा रहा है। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म होगी, जिसमें दर्शकों को शानदार एक्शन और एडवांस तकनीक का एक्सपीरिएंस देखने को मिल सकता है। मेकर्स इसे साल 2027 में सिनेमाघरों के अंदर रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक रिलीज की फाइनल तारीख अनाउंस नहीं हुई है। ऐसे में अब फैंस को फिल्म के अगले अपडेट और अल्लू अर्जुन के नए लुक का बेसब्री से इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App




