Delhi Pollution: प्रदूषण से राहत के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, अब रोजाना लगाएगी 40 अतिरिक्त फेरे

Summary :

दिल्ली मेट्रो रेल निगम DMRC की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है कि अब से दिल्ली मेट्रो 40 बार मेट्रो के फेरे लगाएगी। यह पूरी जानकारी खुद मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोशल मीडिया ट्वीट के माध्यम से दी गई है।

दिल्ली मेट्रो को लेकर एक अहम खबर सामने आई है: मेट्रो फेरों की संख्या 20 से बढ़ाकर 40 कर दी गई है। यह बड़ा फैसला दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की तरफ से मंगलवार को लिया गया हैं। यह फैसला ग्रैप-2 लागू होने के कारण लिया गया हैं। यह फैसला प्रदूषण को देखते हुए लिया गया है।

जानिए पूरी खबर

दिल्ली मेट्रो रेल निगम DMRC की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है कि अब से दिल्ली मेट्रो 40 बार मेट्रो के फेरे लगाएगी। यह पूरी जानकारी खुद मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोशल मीडिया ट्वीट के माध्यम से दी गई है। यह DMRC की तरफ से ग्रैप-2 लागू होने के कारण लागू किया गया हैं। पहले लागू हुए ग्रैप-1 का समय मेट्रो के 20 फेरे लगाए जा रहे हैं।

Delhi Metro (credit-google)

DMRC की लोगों से अपील

दिल्ली मेट्रो रेल निगम DMRC की अपील का मुख्य उदेश्य यह है कि लोग ज़्यादा से ज़्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इस्तेमाल करे जिससे प्रदूषण कम हो और लोगों को सांस लेने में कोई परेशानी ना हो।

ग्रैप -2 के नियम

दिल्ली मेट्रो रेल निगम DMRC की तरफ से ग्रैप-2 के नियम लागू किए गए है। जिसमे सबसे पहले नियम है की मेट्रो 40 फेरे लेगी ,दूसरा नियम है जरुरी सेवाएं को छोड़कर डिजिटल से बैकअप पावर स्रोत पर पाबंदी होती हैं , तीसरा नियम होता है की पुलिस जगह जगह जाम को कम करने के लिए मौजूद होती है,वाहनों की वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) की तलाशी की जाती हैं और होटल जैसी कई जगहों पर कोयला और लड़की का उपयोग करना मना होता है।

Team Desk