रात की एक लापरवाही बन सकती है आपके गंजेपन की वजह, जान लें गीले बालों में सोने के साइड इफेक्ट्स

Summary :

Wet Hair Sleeping Side Effects: पूरे दिन की भागदौड़ के बाद जब रात को नहा लिया जाए तो सारी थकान दूर हो जाती है और मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन कई बार कुछ लोग बालों को बिना सुखाए ही बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। यह आलस आपके बालों के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। असल में, यह उन Hair Care Mistakes में से एक है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका असर बहुत गहरा होता है। Wet Hair Side Effects: गीले बालों में सोने के क्या नुकसान हैं? हेयरफॉल: विज्ञान के अनुसार, गीले बाल बहुत कमजोर होते…

Wet Hair Sleeping Side Effects: पूरे दिन की भागदौड़ के बाद जब रात को नहा लिया जाए तो सारी थकान दूर हो जाती है और मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन कई बार कुछ लोग बालों को बिना सुखाए ही बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। यह आलस आपके बालों के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। असल में, यह उन Hair Care Mistakes में से एक है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसका असर बहुत गहरा होता है।

Wet Hair Side Effects: गीले बालों में सोने के क्या नुकसान हैं?

Wet Hair Sleeping Side Effects
Wet Hair Sleeping Side Effects (Freepik)
  • हेयरफॉल: विज्ञान के अनुसार, गीले बाल बहुत कमजोर होते हैं। गीलेपन के कारण बालों के रोम छिद्र खुल जाते हैं। ऐसे में सोते समय जब आप करवट लेते हैं, तो बाल टूटने लगते हैं और दोमुंहें भी हो जाते हैं।
  • स्कैल्प इन्फेक्शन: हमारा तकिया पसीने, धूल और डेड सेल्स को सोखता है। जब इस पर गीले बाल रखे जाते हैं, तो नमी और गर्मी मिलकर बैक्टीरिया और फंगस पैदा करते हैं। इससे सिर में दाने, खुजली और बदबू की समस्या हो सकती है।
  • रूसी का बढ़ना: गीले स्कैल्प पर फंगस बहुत तेजी से पनपता है, जो रूसी का मुख्य कारण है। अगर आप लगातार गीले बालों में सोते हैं, तो डैंड्रफ की समस्या लाइलाज हो सकती है।
  • बालों की चमक कम होना: जब बाल गीले होते हैं और बिस्तर की नमी उन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने नहीं देती, तो बालों का नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है, जिससे बाल बेजान और ड्राई नजर आने लगते हैं।

Wet Hair Sleeping Side Effects: स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है गीले बालों में सोना

Raat Me Geele Baal Sone Ke Nuksan सिर्फ बालों की सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि गीले बाल सेहत को भी प्रभावित करते हैं। रात भर सिर का तापमान कम रहने और नमी के कारण आपको साइनस, सर्दी-जुकाम और लगातार रहने वाले सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। आयुर्वेद में भी माना गया है कि गीले सिर के साथ सोने से शरीर का कफ दोष बढ़ जाता है।

कैसे बचें?

Wet Hair Sleeping Side Effects
Wet Hair Sleeping Side Effects (AI Generated)
अगर आपको रात में बाल धोने ही हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें-
  • सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले बाल धोएं।
  • बालों को सुखाने के लिए मोटे तौलिए के बजाय सूती टी-शर्ट या माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें।
  • अगर बाल थोड़े नम हैं, तो सिल्क के तकिए का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें-Curly Hair Care Routine: घुंघराले बालों के Frizziness हैं परेशान? इन 8 Golden Tips के साथ पाएं हेल्दी, Silky और Bouncy Curls

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।