Curly Hair Care Routine: घुंघराले बालों की ऐसे करें देखभाल

1. रोज शैम्पू न करें
2. ऑयलिंग करें
बालों को पोषण देने और उनका रूखापन कम करने के लिए नारियल, जैतून या अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। तेल को हल्का गर्म करके जड़ों में मालिश करें और 1 से 2 घंटे या पूरी रात लगा रहने दें। फिर हेयर वॉश कर लें।
3. सही शैम्पू को चुने
हार्ड केमिकल वाले शैम्पू बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें रूखा बनाते है। हमेशा सल्फेट-फ्री शैम्पू चुनें जिसमें शिया बटर या ग्लिसरीन जैसे गुण हों। इससे आपके कर्ल्स सॉफ्ट और सेफ रहेंगे।
4. कंडीशनर है बेहद जरूरी
घुंघराले बालों के लिए कंडीशनर सबसे जरूरी है। यह बालों को उलझने से बचाता है और उन्हें सॉफ्ट रखता है। ध्यान रखें कि कंडीशनर सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं, जड़ों में लगाने से हेयरफॉल की समस्या हो सकती है।
5. हेयर मास्क का इस्तेमाल
महीने में दो बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। यह बालों की ड्राईनेस को खत्म करता है और उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस देता है। अगर आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं, तो मास्क आपके बालों को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखेगा।
6. जेल या सीरम लगाएं
कर्ल्स को सेट रखने के लिए जेल या सीरम की मदद लें। एलोवेरा या नारियल तेल वाले हाइड्रेटिंग जेल बालों को रेशमी बनाते हैं और उन्हें बिखरने से रोकते हैं। इससे बाल बेजान नहीं दिखते। आप मार्केट में मिलने वाला सीरम भी लगा सकते हैं। ये बालों में नमी बनाए रखता है और उन्हें ड्राईनेस से बचाता है।
7. स्कैल्प को साफ रखें
हफ्ते में एक बार अपनी स्कैल्प को अच्छे से साफ करें। टी-ट्री ऑयल या स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल करने से गंदगी और डेड स्किन निकल जाती है, जिससे बाल हेल्दी रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App




