Underarm Pigmentation Remedies: महिलाओं के लिए सुंदर दिखना ही उनके कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाता है। कई महिलाओं और लड़कियों के अंडरआर्म्स में पिगमेंटेशन हो जाती है, जिसकी वजह से वे अपनी पसंद के स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में उनका कॉन्फिडेंस लो हो जाता है। अंडर आर्म्स के कालेपन के कई कारण हो सकते हैं। यहां पर Natural Ways to Treat Dark Underarms बताए गए हैं जिनसे आप इस समस्या को जल्दी ठीक कर सकती हैं।
Underarm Pigmentation Remedies: अंडरआर्म्स काले होने के मुख्य कारण

- शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ना।
- बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनना।
- हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना।
- रेजर या ब्लेड से शेव करना।
- बहुत गरम वैक्स का इस्तेमाल करना।
- ज्यादा डियोड्रेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करना।
- सफाई की कमी से बैक्टीरिया का बढ़ना।
अंडर आर्म्स के कालेपन को दूर करने के आसान तरीके

1. नींबू
नींबू कालेपन को साफ करने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। नींबू के टुकड़े को कुछ मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर मलें। आप चाहें तो नींबू के रस में थोड़ी हल्दी मिलाकर भी लगा सकती हैं। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।
2. खीरा
खीरा न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि त्वचा को गोरा करने का काम भी करता है। इसमें कुदरती ब्लीचिंग गुण होते हैं। खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। रुई की मदद से इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। इससे कालापन भी जाएगा और पसीने की बदबू भी कम होगी।
3. आलू
आलू में भी नैचुरल ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं जो डार्क स्किन को साफ करने में मदद करते हैं। आलू के पतले टुकड़े को अंडरआर्म्स पर रगड़ें या आलू का रस निकालकर लगाएं। सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
4. नारियल तेल
नारियल तेल कालेपन को प्राकृतिक तरीके से कम करने में मदद करता है। रोजाना अंडरआर्म्स पर नारियल तेल से मालिश करें। 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर हल्के गरम पानी से धो लें।
5. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा त्वचा की गंदगी साफ करने के लिए बहुत अच्छा है। बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार आजमाएं।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में फटी एड़ियों और Blackness से पाएं छुटकारा, इस Home Remedies से घर पर अपने पैरों को Beautiful


Download Android App
Download iOS App




