Summer Foot Care Routine: गर्मी का मौसम आते ही हमारी स्किन के साथ-साथ पैरों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी के कारण हमारे पैर काले होने लगते हैं। जिससे उनकी त्वचा पर गहरा असर पड़ता है। दिनभर चप्पल या जूते पहनने से पैर गंदे हो जाते हैं, जिसकी वजह से एड़ियां फटने लगती हैं और स्किन रूखी हो जाती हैं।
कई लोग चेहरे और बालों का तो खूब ख्याल रखते हैं, लेकिन अपने पैरों को नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में अगर आप बिना पार्लर के घर पर ही अपने पैरों को साफ, मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो यह आसान पेडिक्योर टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है।
Essentials for a Pedicure: पेडीक्योर के लिए जरूरी सामान
- चावल का आटा
- कच्चा दूध
- शहद
- नारियल तेल
- गुनगुना पानी
Summer Foot Care Routine: पेडिक्योर करने का तरीका

- सबसे पहले एक टब लेकर उसमें गुनगुना पानी लेकर अपने पैरों को 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
- थोड़ी देर बाद जब पैरों की गंदगी मुलायम होने लगे तो इसे निकालें और हल्के हांथों से रगड़े।
- अब एक कटोरे में चावल का आटा, दूध, शहद और नारियल तेल डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को पैरों पर लगाकर हल्के हाथों से थोड़ी देर स्क्रब करें।
- इससे एड़ियों और उंगलियों के बीच फसी गंदगी निकल जाएगी।
- इसे 5 से 10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें फिर साफ़ पानी से धो लें।
Important Tips for Foot Care: बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

- अपने पैर को धोने के बाद अच्छी तरह सुखा लें। फिर नारियल तेल या किसी मॉइस्चराइजर से हल्का मसाज करें।
- अगर आप ऐसा करके रात में मोज़े पहनकर सोते हैं, तो इससे आपके पैर सुबह तक आपके पैर काफी मुलायम हो जाएंगे।
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले इस पेस्ट को हाथ पर लगाकर टेस्ट कर लें।
- इसे हफ्ते में 2 से 3 बार पेडिक्योर करने से धीरे-धीरे आपके पैरों की चमक वापस आने लगती है।
- इस उपाय को करने से आपके पैरों को घर बैठे ही खूबसूरत और हेल्दी बनाया जा सकता है।
Also Read: गर्मियों में लू और Dehydration से बचने के लिए आज से ही अपनी Diet में शामिल करें ये 4 Superfoods


Download Android App
Download iOS App




