Summer Hydration Tips: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्या भी लेकर आता है। जैसे बहुत तेज धूप के कारण हमारी त्वचा का लाल होना, इतनी गर्मी होने के कारण शरीर में बहुत ज्यादा पसीना आता है। जिसके कारण हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिससे चक्कर आना और उल्टी जैसी समस्या होने की संभावना होती है।
इस मौसम में सिर्फ ढेर सारा पानी पीने से कुछ नहीं होता है, हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स और जूस का सामना करना पड़ता है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे हमारे शरीर को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, शरीर को हाइड्रेट रखने के किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए।
Summer Hydration Tips: शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए बेस्ट फूड्स

1. नारियल पानी – Coconut Water
गर्मी में ज्यादातर लोग नारियल पानी का सेवन करते हैं। नारियल पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। जिससे हमारा इम्यून सिस्टम भी तेजी से बढ़ता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खासकर गर्मी के दिनों में लू से बचने के लिए लोग रोजाना नारियल पानी का सेवन करते हैं।
2. नींबू-पानी – Lemon Water
अगर आपके शरीर में भी डिहाइड्रेशन है, तो इससे आपके शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। अगर आप गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं, तो नींबू-पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और इसके सेवन से विटामिन सी की कमी भी नहीं होती है।
3. खीरा – Cucumber
खीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। क्योंकि खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
4. तरबूज – Watermelon
अगर आप पूरे दिन सही से पानी नहीं पी पाते हैं, तो आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अगर आप इसे खाते हैं, तो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से न केवल आप हेल्दी रहते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। इसमें विटामिन-ए, सी और ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाने में मदद करता है।
Also Read: थकावट और कमजोरी को कहें अलविदा! तेजी से आयरन एब्जॉर्ब करने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास चीजें


Download Android App
Download iOS App




