‘सुसंस्कार-2026’ में दिव्यांग कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Summary :

Susanskar 2026 : दिव्यांग एवं वंचित कलाकारों को संगीत और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘कृयांजलि सांस्कृतिक एवं पुनर्वास ट्रस्ट’ की ओर से ‘सुसंस्कार-2026’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, सेक्टर-3, द्वारका, नई दिल्ली के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभर से आए दिव्यांग कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा ट्रस्ट के संस्थापक सेवानिवृत्त विंग कमांडर एमपी शर्मा और उनकी पत्नी कल्पना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में…

Susanskar 2026 : दिव्यांग एवं वंचित कलाकारों को संगीत और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘कृयांजलि सांस्कृतिक एवं पुनर्वास ट्रस्ट’ की ओर से ‘सुसंस्कार-2026’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, सेक्टर-3, द्वारका, नई दिल्ली के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देशभर से आए दिव्यांग कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

ट्रस्ट के संस्थापक सेवानिवृत्त विंग कमांडर एमपी शर्मा और उनकी पत्नी कल्पना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में फरीदाबाद से आई दिव्यांग कलाकार कुमारी श्वेता जैन ने भजन गायन की प्रस्तुति दी। वहीं, आगरा की कुमारी ईशा सेठ ने सुंदर शास्त्रीय गायन से श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। गुरुग्राम की दिव्यांग कलाकार किरण बाला सिंह ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि ग्वालियर के तेजस भट्ट ने भी शानदार शास्त्रीय गायन से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुणे से आए दिव्यांग कलाकार निनाद अनिल शुक्ला ने भी शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी।

शिव स्तुति और कथक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना विदुषी कल्पना शर्मा ने कथक नृत्य के माध्यम से शिव स्तुति प्रस्तुत की। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद विदुषी कल्पना शर्मा और उनकी शिष्याओं कुमारी ख्याति शर्मा, ऋषि अरोड़ा, स्वाति आनंद और रुचि बिखरिया ने कथक नृत्य में आमद, तोड़ा, परण और फुटवर्क (लड़ी) की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का समापन कृष्ण भजन पर मनमोहक कथक नृत्य के साथ हुआ।कार्यक्रम में अलीगढ़ तहसील कोल के विधायक अनिल पराशर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर हेम चंद जैन और बीकानेरवाला ग्रुप के डायरेक्टर नवरत्न अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पंडित विजय शंकर मिश्रा ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम में संगीत जगत के दिग्गज कलाकार पंडित विजय शंकर मिश्रा ने मंच संचालन किया। वहीं, हारमोनियम पर शशिकांत कुमार और तबले पर रंजन कुमार ने संगत कर प्रस्तुतियों को और भी प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। ‘कृयांजलि’ ट्रस्ट का यह आयोजन सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए दिव्यांग एवं वंचित कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

 

Sumant Chaudhary