रूस के विदेश मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में प्रशांत भूषण पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Summary :

वीडियो में भारत के खिलाफ आपत्तिजनक, भ्रामक और भड़काऊ बातें कही गई थीं। इस मामले में पुलिस के स्पेशल सेल स्टेशन में BNS की धाराओं और IT एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

prashant bhushan

सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक डिजिटली मैनिपुलेटेड वीडियो शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 3 नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘ऐट दी रेट दकोट्सन्यूज’ हैंडल से किया गया एक पोस्ट मिला, जिसमें यह दावा किया गया था कि भूषण ने लावरोव का फेक वीडियो अपने हैंडल से शेयर किया है।

वीडियो में भारत के खिलाफ आपत्तिजनक, भ्रामक और भड़काऊ बातें कही गई थीं। इस मामले में पुलिस के स्पेशल सेल स्टेशन में BNS की धाराओं और IT एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विदेश मंत्रालय की पड़ताल

यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय द्वारा वीडियो का फैक्ट-चेक करने के बाद सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने इस वीडियो की जांच कर इसे पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया था।

वीडियो में गलत तरीके से दिखाया गया था कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के आंतरिक मामलों और रूसी तेल की खरीद को लेकर देश की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

इमेज ख़राब करने का आरोप

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की फर्जी सामग्री फैलाने से समाज में गलत अफवाहें फैल सकती थीं, कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व संबंधित नेता की इमेज को नुकसान पहुंच सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो के स्रोत तथा इसे फैलाने वाले अकाउंट्स की गहराई से पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें – 3 से 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट हुई बंद, दिल्ली रेलवे का बड़ा फैसला

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।