Aaj ka Mausam 09 Jan: देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। ठंड के साथ-साथ हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फ़बारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस दर्ज किए जाने की आशंका है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम और भी ठंडा हो गया। राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा भी देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6:05 बजे AQI 318 दर्ज किया गया।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण गलन भरी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आज राज्य में शीत दिवस रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रह सकती है। हालांकि दोपहर तक हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है।
Bihar Weather

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राज्य के कई जिलों में रात के समय तापमान 5 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। पछुआ हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राज्य का तापमान गिरा दिया है। राज्य में सिर्फ ठंड ने ही नहीं, बल्कि कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतम जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, ताबो में तापमान शून्य से 8.9 डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 से 12 जनवरी तक ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
Aaj ka Mausam 09 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 7° – 9° | 17° – 19° |
| मुंबई | 18° – 20° | 29° – 31° |
| कोलकाता | 13° – 15° | 24° – 26° |
| चेन्नई | 22° – 24° | 28° – 30° |
| जयपुर | 6° – 8° | 20° – 22° |
| चंडीगढ़ | 5° – 7° | 15° – 17° |
| लखनऊ | 7° – 9° | 18° – 20° |
| भोपाल | 9° – 11° | 23° – 25° |
| रायपुर | 12° – 14° | 26° – 28° |
| पटना | 8° – 10° | 19° – 21° |
| रांची | 9° – 11° | 22° – 24° |



















