Aaj ka Mausam 08 Jan: देश में मौसम ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया। उत्तर भारत के 29 शहरों में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को दक्षिण भारत के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह बारिश की संभावना जताई है। सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत दिल्ली वालो को है, क्योंकि यहां सुबह 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है। पहाड़ी राज्यों में भी बर्फ़बारी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली में गलन भरी ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर शीत दिवस यानी कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही। आज न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के करीब, जबकि अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री तक जा सकता है। वहीं बात करें दिल्ली की वायु गुणवत्ता की, तो औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज सुबह 401 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया।
Uttar Pradesh Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में कंपकंपाने वाली शीतलहर चलेगी। वहीं, गोरखपुर, मैनपुरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, देवरिया, आजमगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर के चपेट में आने वाले शहरों में लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, अमेठी, , अलीगढ़, आगरा, मथुरा और टुंडला शामिल हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Uttarakhand Weather

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पाला गिरने की भी आशंका है। जिन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का खतरा है, उनमें चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Bihar Weather

बिहार में आज यानी 8 जनवरी को 19 जिलों में घने कोहरे का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। पटना, सिवान, बक्सर, दरभंगा, भोजपुर, बेगूसराय, गया, समस्तीपुर, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय और मधुबनी में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
Aaj ka Mausam 08 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 14°C | 04°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| कोलकाता | 21°C | 12°C |
| चेन्नई | 27°C | 25°C |
| लखनऊ | 28°C | 24°C |
| पटना | 16°C | 09°C |
| रांची | 20°C | 06°C |
| जयपुर | 18°C | 06°C |
| भोपाल | 23°C | 09°C |
| मनाली | -1°C | -19°C |
| नैनीताल | 15°C | 03°C |
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोल्ड डे अलर्ट, 21 शहरों में भीषण शीतलहर, 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें ताजा वेदर अपडेट


Download Android App
Download iOS App




