दिल्ली में कोल्ड डे अलर्ट, 21 शहरों में भीषण शीतलहर, 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 07 Jan: राजधानी दिल्ली में सर्दी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में देश के दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के 21 शहरों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में ठंड सबसे अधिक है। दिन का तापमान 10-20°C तक है, जबकि रात में 0-10°C या इससे…

Aaj ka Mausam 07 Jan: राजधानी दिल्ली में सर्दी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में देश के दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के 21 शहरों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में ठंड सबसे अधिक है। दिन का तापमान 10-20°C तक है, जबकि रात में 0-10°C या इससे कम है। आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 07 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

बुधवार को राजधानी दिल्ली में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बने रहने का अनुमान है, यानी दिन के समय भी कंपकंपाने वाली ठंड महसूस होगी। वहीं, ठंडी हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी। मौसम विभाग ने 7 और 8 जनवरी के लिए दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। बात करें दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक की, तो आज औसत AQI 310 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 07 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश की जनता भी इन दिनों कड़ाके की ठंड की मार झेल रही है। पश्चिम विक्षोभ के चलते पछुआ हवाओं से पूरे राज्य में कंपकंपी वाली ठंड पड़ गई है। कुछ जिलों में तो तापमान 2.6 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर, कानपुर, बरेली और अमेठी में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलेगी।

Himachal Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 07 Jan
Himachal Pradesh Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आज बुधवार को मनाली, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू जिलों में कड़ाके की ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मनाली में सुबह के समय तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड बेहद खतरनाक हो जाएगी। मनाली के कई इलाकों में भारी बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं शिमला में भी ठंड का असर साफ दिखेगा, जहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Aaj ka Mausam 07 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 15°C 05°C
चेन्नई 28°C 25°C
जयपुर 18°C 06°C
मुंबई 29°C 23°C
नैनीताल 13°C 01°C
भोपाल 22°C 09°C
मनाली 19°C -1°C
कोलकाता 21°C 12°C
रांची 20°C 06°C
लखनऊ 17°C 07°C
पटना 15°C 09°C

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बर्फीली हवाओं का कहर, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।