दिल्ली में ठंड हुई कम, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश-बर्फबारी; जानें ताजा वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 10 Feb

Aaj Ka Mausam 10 Feb: देशभर के कई राज्यों में ठंड का असर कम हो रहा है। सुबह के के समय हल्की ठंड के बाद पारा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार पारा बढ़ रहा है। वहीं ये इस बात का संकेत है कि सर्दी अब अपने अंतिम चरण में है। यूपी-बिहार के कई जिलों में सुबह धुंध के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 10 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, 9 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24°C के आसपास रहा। आने वाले दिनों में 10 से 15 फरवरी के बीच मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है। आज यानी 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 10°C रहने का अनुमान है। अगले हफ्ते में पारा 27°C तक जा सकता है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होगी।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 10 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में भी अब ठंड की विदाई हो रही है। सुबह के समय अब हल्की धूप निकल रही है, वहीं दोपहर में पारा बढ़ रहा है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में सुबह के वक़्त घना कोहरा और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण ठंड अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के लगभग 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 10 Feb
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार के छह जिलों पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल जिले में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों का मौसम पछुआ हवाओं के कारण शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर भागों में हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है।

Aaj Ka Mausam 10 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चेन्नई 31°C 21°C
जयपुर 25°C 10°C
मुंबई 35°C 18°C
नैनीताल 16°C 08°C
भोपाल 28°C 11°C
दिल्ली 27°C 9°C
शिमला 15°C 07°C
पटना 26°C 14°C
कोलकाता 28°C 16°C
रांची 25°C 11°C
लखनऊ 26°C 10°C

यह भी पढ़ें: सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी 3 लाख के पार, जानें अपने शहर का भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।