Ukhrul District Tension: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटने के बाद नई सरकार का गठन किया गया था लेकिन एक बार फिर वहां हालात तनावपूर्ण हो गए है। उखरुल जिले के लिटान के आसपास के गांवों में उग्रवादियों ने रात भर में कई घरों में आग लगा दी। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन काफी हद तक इसे नियंत्रण में कर लिया गया है। तत्काल सुरक्षा उपायों के समन्वय के लिए लिटान पुलिस स्टेशन में एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी जमीनी स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।
Ukhrul District Tension

पुलिस ने आगे कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रही। सुरक्षा बलों ने जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान और क्षेत्र पर नियंत्रण जारी रखा और हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए। बता दें कि एक दिन पहले, सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नोंगडैम गांव के पास नगारौ चेंगजेल पहाड़ी श्रृंखला से एक 303 राइफल, एक मैगज़ीन, दो 12-बोर सिंगल-बैरल बंदूकें, चार 9 मिमी पिस्तौलें और 36 हथगोले बरामद किए थे। जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी पर आधारित व्यापक तलाशी अभियान, घेराबंदी और खोज अभियान चलाए जा रहे हैं।
Tangkhul Naga Kuki Clash

मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लिलोंग चाजिंग इलाके में हुए बम विस्फोट के मामले में मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पश्चिम और इम्फाल पूर्व जिलों के कई स्थानों से केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लैशराम बुलू सिंह (39), पुयामाचा डेविड (22) और निंगथौजम चालम्बा सिंह (29) के रूप में हई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन, एक 45 पिस्टल जिसमें एक मैगजीन और 17 राउंड गोला-बारूद था, तीन मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड से भरा एक बटुआ और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं।
ALSO READ: मणिपुर में नई सरकार का विरोध, चुराचांदपुर में भड़की हिंसा, कुकी समुदाय की सुरक्षा बलों के साथ झड़प


Download Android App
Download iOS App




