Delhi में तूफानी हुआ मौसम, Haryana-UP समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 11 June 2026: देशभर में इस वक्त मौसम मिला-जुला है, कभी बारिश तो कभी गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने और दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 जून को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। जिससे जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना बढ़ सकती है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह…

Aaj Ka Mausam 11 June 2026: देशभर में इस वक्त मौसम मिला-जुला है, कभी बारिश तो कभी गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने और दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 जून को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। जिससे जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना बढ़ सकती है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

Heavy Rain Alert: इन 16 राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 11 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है, वहीं कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज़्यादा की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Delhi Weather: राजधानी में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Aaj Ka Mausam 11 June 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं 12 जून के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की वजह से हुआ है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज सुबह बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, नोएडा, उन्नाव, फतेहपुर, मैनपुरी, इटावा, चित्रकूट समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का ये असर 13 जून तक रह सकता है।

Bihar Weather: 38 जिलों में आंधी-बारिश

बिहार में मौसम के तेवर बदल गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी दी है। बारिश का ये सिलसिला 13 जून तक जारी रह सकता है।

Haryana Weather: हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 11 June 2026
Haryana Weather (Image- Social Media)

हरियाणा में आज, 11 जून को मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से 15 जून के बीच कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला में देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा सिरसा, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (Hindi / English) अधिकतम तापमान (11 जून) न्यूनतम तापमान (11 जून)
दिल्ली (Delhi) 41°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 39°C 28°C
पटना (Patna) 37°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 38°C 26°C
कोलकाता (Kolkata) 34°C 25°C
रांची (Ranchi) 38°C 24°C
शिमला (Shimla) 33°C 21°C
नैनीताल (Nainital) 28°C 19°C
जयपुर (Jaipur) 41°C 31°C
चेन्नई (Chennai) 40°C 31°C
मुंबई (Mumbai) 34°C 29°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।