Delhi वालें गर्मी के लिए रहें तैयार! UP-Bihar में भी बरसेगी आग, इन राज्यों में बारिश के आसार; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 12 April 2026: अप्रैल में ही देशभर में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, खासकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तपिश बढ़ने वाली है। यहां तापमान 40°C के पार पहुंचने के कगार पर है। वहीं पश्चिमी हिस्सों गुजरात और मुंबई में गर्मी के साथ उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। दूसरी तरफ, उत्तराखंड में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश गर्मी के तेवर को कम करेगी। वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून दस्तक देने लगा है, जिससे केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। आइए जानते हैं, आपके…

Aaj Ka Mausam 12 April 2026: अप्रैल में ही देशभर में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, खासकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तपिश बढ़ने वाली है। यहां तापमान 40°C के पार पहुंचने के कगार पर है। वहीं पश्चिमी हिस्सों गुजरात और मुंबई में गर्मी के साथ उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। दूसरी तरफ, उत्तराखंड में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश गर्मी के तेवर को कम करेगी। वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून दस्तक देने लगा है, जिससे केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में लू जैसे हालात!

Aaj Ka Mausam 12 April 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर में लू जैसी स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 38-40°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम 22-24°C रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार15-20 किमी/घंटा हो सकती है, जिससे हल्की धूलभरी आंधी भी आ सकती है। एयर क्वालिटी मध्यम से खराब हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बढ़ी गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदल गया है। बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी अपने पैर पसारने लगी है। दिन में अब तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। आने वालें दिनों में चटक धूप निकलेगी, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Bihar Weather: बिहार में ‘लू’ जैसे हालात

बिहार में भी बारिश का दौर ख़त्म हो चुका है और अब गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पछुआ हवाओं के प्रभाव से 15 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। खासकर दक्षिण और मध्य बिहार में ‘लू’ जैसे हालात बन सकते हैं।

Rajasthan Weather: राजस्थान में भी गर्मी का असर तेज

Aaj Ka Mausam 12 April 2026
Rajasthan Weather (Image- Social Media)

राजस्थान में भी गर्मी का असर अब तेज होने लगा है। बाड़मेर और कोटा में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रेगिस्तानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। 12 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा।

Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 36°C 19°C
चेन्नई 33°C 27°C
पटना 37°C 23°C
मुंबई 34°C 26°C
लखनऊ 36°C 22°C
जयपुर 34°C 21°C
कोलकाता 36°C 26°C
नैनीताल 24°C 13°C
रांची 34°C 22°C
भोपाल 37°C 23°C
शिमला 21°C 09°C

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Health: दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पोती ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।