Aaj Ka Mausam 10 April 2026: देशभर में अप्रैल के महीने में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 8 राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। IMD के मुताबिक, 5-6 दिनों तक कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का दौर कुछ कम हो सकता है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather: दिल्ली में छाएंगे बादल

राजधानी दिल्ली में आंधी-बारिश के बाद मौसम साफ़ हो गया है। फ़िलहाल मौसम के मिज़ाज में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार को दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी दिखेगी। इसके साथ तेज रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन चटक धूप लोगों को परेशान करेगी। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में अब पूरे हफ्ते बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में ठंड हुआ मौसम
उत्तर प्रदेश में अभी मौसम ठंडा बना हुआ है। लखनऊ IMD के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे। जबकि 12 से 14 अप्रैल को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Bihar Weather: बारिश का येलो अलर्ट
बिहार में कई दिनों से आंधी और बारिश हो रही है। 10 अप्रैल को भी 30 से 70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलीं। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है। फिर भी मौसम विभाग ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी संभावना भी है। इस दौरान 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। शिमला, कांगड़ा, कसौल और कुफरी सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| जयपुर | 34°C | 20°C |
| कोलकाता | 30°C | 19°C |
| शिमला | 18°C | 06°C |
| पटना | 34°C | 23°C |
| दिल्ली | 31°C | 17°C |
| नैनीताल | 17°C | 07°C |
| भोपाल | 31°C | 21°C |
| चेन्नई | 36°C | 27°C |
| लखनऊ | 30°C | 18°C |
| रांची | 31°C | 17°C |
| मुंबई | 33°C | 24°C |
यह भी पढ़ें: घूमने से पहले चेक करें पेट्रोल डीजल के नए रेट, जानें दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई शहरों का ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App




