Aaj Ka Mausam 13 April 2026: भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अप्रैल का तीसरा हफ्ता आज, सोमवार, 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। आज से, उत्तर भारत के लोगों को गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जहाँ अप्रैल के शुरुआती दिनों में हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली थी, वहीं अब मौसम पूरी तरह से साफ होने लगा है। अगले 4-5 दिनों में, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 6°C की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
13 April Heatwave Alert: दिल्ली NCR में लू की चेतावनी (Delhi Weather)
मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। तेज धूप के आसार हैं। इस बीच बीते रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही. अधिकतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 0.8 डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस बीच रहा।
वहीं हवा में नमी का स्तर 76 से 20 फीसदी रहा। आज सोमवार को अधिकतम पारा 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम पारा 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 और 15 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में लू की स्थिति बन सकती है, जिससे गर्मी बढ़ेगी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Bihar Weather: बिहार में 40 डिग्री पार होगा तापमान
मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत और बिहार में गर्मी की एंट्री हो चुकी है। विभाग (IMD) के अनुसार आगामी दिनों में यहां का तापमान में 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं, जिससे लू (Heatwave) चलने की भी संभावना है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। IMD ने अगले सात दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका जताया है. पश्चिमी हवाओं की गति धीमी होने और आसमान साफ रहने के कारण, अब दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है। पश्चिमी UP के ज़िलों जैसे नोएडा, गाज़ियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और मथुरा में ‘लू’ चलने की संभावना है।
पहाड़ों का मौसम
पहाड़ों का मौसम बहुत जल्दी बदल जाता है। कभी धूप रहती है और कुछ ही देर में बारिश या बर्फबारी शुरू हो सकती है। अप्रैल 2026 में, उत्तर भारत के उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि नीचे के क्षेत्रों में हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में 14 से 18 अप्रैल के बीच तेज बारिश होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam 13 April 2026: इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी (IMD Alert)
IMD ने बताया कि आज सिक्किम में, 14, 15 और 18 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, तथा 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: UP के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बस पर पलटा ट्रक, 6 मौत; 7 से अधिक घायल


Download Android App
Download iOS App








